अपने गुस्से और सेट पर नखरे दिखाने को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर करन पटेल फिर से इसी तरह के मामले को लेकर चर्चा में हैं। करन जो आजकल टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में रमन का मुख्य किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक शख्स की बुरी तरह से धुनाई कर दी।
हीरो ने खोया आपा और कर दी एक शख्स की धुनाई
डीएनए में छपी खबर के मुताबिक, ये वाकया स्टार परिवार अवॉर्ड्स के दौरान हुआ। किसी बात के चलते वहां करन ने चैनल के एक स्टाफ मैंबर को बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया। उनके इस भयानक अवतार को देखकर मौजूद लोग डर गए और चुपचाप खड़े होकर देखते रहे।
हीरो ने खोया आपा और कर दी एक शख्स की धुनाई
हालांकि जब करन को अहसास हुआ कि उन्होंने गलत शख्स को पीट दिया है तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने उस शख्स से माफी मांगकर उसे छोड़ दिया। करन के इस तरह के बर्ताव से सभी अवाक थे। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर करन ने उस शख्स को क्यों पीटा ?
हीरो ने खोया आपा और कर दी एक शख्स की धुनाई
बता दें कि अपनी इसी तरह की हरकतों की वजह से करन की छवि टीवी इंडस्ट्री में एक बैड ब्वॉय की है। सेट पर नखरे दिखाने की खबरें तो कई बार आई हैं।
हीरो ने खोया आपा और कर दी एक शख्स की धुनाई
हालांकि इस मामले में खुद करन की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। देखतें हैं कि इस पूरे वाकये पर वो क्या कहेंगे।