फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Patel refused to shoot in artificial rain to save water

पानी बचाने के लिए करण पटेल ने बीच में रोकी 'ये हैं मोहब्बतें' की शूटिंग

Fri, 13 May 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
Karan Patel refused to shoot in artificial rain to save water

सीरियल ये हैं मोहब्बतें के रमन यानी करण पटेल अभी तक तो पड़े आराम से पर्दे पर रोमांटिक सीन कर लेते थे। चाहे बारिश हो या सर्दी, हर मौसम में उनका प्यार परवान चढ़ता था लेकिन अब उनका मूड बदल गया है। करण ने पानी में कोई भी सीन करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


सीरियल में एक रोमांटिक सीन शूट होना था। ये सीन बारिश में दिखाया जाना था जिसके लिए भारी मात्रा में पानी की जरूरत होती। लेकिन करण ने शूटुंग पर जाने से ही मना कर दिया। सुनने में अजीब भले ही लगे लेकिन करण की वजह बिलकुल वाजिब है और महाराष्ट्र के लोगों के लिए फायदेमंद भी है। इसीलिए निर्देशकों को भी उनकी बात माननी पड़ी।

विज्ञापन

करण की मांग के आगे झुक गए निर्देशक

Karan Patel refused to shoot in artificial rain to save water

महाराष्ट्र में सूखे और पानी की किल्लत के कैसे हालात चल रहे हैं ये पूरा देश जानता है। ऐसे में कई फिल्मी और टीवी सितारे भी आगे आ कर अपनी ओर से हर संभव मदद दे रहे हैं। नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, आमिर खान जैसे सितारों के बाद अब छोटे पर्दे के सितारे करण पटेल ने मदद करने का अनोखा तरीका अपनाया है।

करण ने फैसला किया कि जहां प्रदेश में इतने लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहा उनका शूटिंग पर पानी बर्बाद करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा,'' मुझे लगा इस सीन को रोका जा सकता था क्योंकि पानी की बहुत कमी चल रही है। हम अपने लेवल पर हर संभव कोशिश करनी चाहिए पानी बचाने की।''

करण ने इसे अपनी जिम्मेदारी बताते हुए कहा,''मुझे लगता है ये हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि लोग हमसे उम्मीद रखते हैं। ऐक्टर होने के तौर पर हम इतना तो कर ही सकते हैं। इसलिए मैंने प्रोडक्शन हाउस से कहा कि कुछ भी कर के ऐसा सीन बनाएं जिसमें पानी का इस्तेमाल न हो।''

बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के निर्देशकों ने भी इस बात को समझा और सीन में बदलाव किए। इसके बाद ही करण ने शूटिंग फिर शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed