{"_id":"6420a841523eb8e56c08d246","slug":"kapil-sharma-shares-an-incident-when-he-was-punished-by-his-father-know-the-inside-story-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapil Sharma : जब सब्जी के ठेले से जा टकराई थी कार, कपिल शर्मा के पिता ने दी थी यह भंयकर सजा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kapil Sharma : जब सब्जी के ठेले से जा टकराई थी कार, कपिल शर्मा के पिता ने दी थी यह भंयकर सजा
Mon, 27 Mar 2023 01:47 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:47 AM IST
सार
टीवी फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' के लेटेस्ट एपिसोड में दिग्गज कलाकार राज बब्बर ने शिरकत की इस बीच शो के होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे साथ ही अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
विस्तार
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर अपने फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' से लोगों को हसाने का काम करते हैं। उनके इस शो में मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे शिरकत कर चुके हैं। शो में अपने मजेदार जोक्स और मजाकिया अंदाज से कपिल लोगों का दिल जीत लेते हैं। शो में कई बड़े स्टार्स अपने बचपन के मजेदार किस्से शेयर करते हैं, जिन्हे सुनकर फैंस हंसी से लोट पोट हो जाते हैं, मगर इस बार शो के होस्ट कपिल ने अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है।
विज्ञापन
कपिल ने सुनाया बचपन का किस्सा
शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिग्गज कलाकार राज बब्बर ने शिरकत की इस बीच शो के होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे, तो दूसरी ओर उन्होंने खुद भी अपने बचपन की एक ऐसी कहानी बताई है,जिसमें सुनकर उनके फैंस हैरान है। कपिल ने बताया कि जब मैं 15 साल का था तब मेरे पिता एक पुलिस जीप में अपने दोस्तों के साथ घर आए। उन्होंने गाड़ी की चाबी टेबल पर रख दी और अपने कमरे में चले गए। इसके बाद मैंने चाबिया लीं और कार स्टार्ट की, लेकिन पता नहीं वह कैसे पलट गई और पीछे खड़ी सब्जी के ठेले से जा टकराई। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनके पिता ने उनकी बहुत पिटाई की थी, पिता की मार के डर से उन्होंने दोबारा कभी ऐसी हरकत नहीं की।
विज्ञापन
'ज्विगाटो' में आए नजर
कपिल शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में फिल्म 'ज्विगाटो' में नजर आए थे। हांलाकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आया था, लेकिन लोगों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Vijayendra Kumeria: खतरे में पड़ी 'नागिन' फेम विजयेंद्र कुमेरिया की शादी! पत्नी ने कहा- प्यार में मिला है धोखा