फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma Lost Weight Users Trolled Comedian Users Said He Look Sick

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने घटाया वजन, वायरल वीडियो देखकर यूजर्स ने किया ट्रोल; दिए गजब-अजब रिएक्शन

Fri, 04 Jul 2025 06:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 04 Jul 2025 06:32 PM IST
सार

हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो का तीसरा सीजन शुरू हुआ। शो में कपिल का लुक भी बदला-बदला सा नजर आ रहा है। हाल ही में कपिल का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। 

विज्ञापन
Kapil Sharma Lost Weight Users Trolled Comedian Users Said He Look Sick
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कपिल शर्मा इन दिनों काफी बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। इस कॉमेडियन ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। काफी वजन भी कपिल शर्मा कम कर चुके हैं। मगर सोशल मीडिया यूजर्स को कपिल का बदला हुआ लुक पसंद नहीं आया है। कपिल के कम हुए वजन पर कई यूजर्स तंज कस रहे हैं। कपिल को वेट लॉस के लिए ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यूजर्स की नजर में बीमार लग रहे हैं कपिल
हाल ही में कपिल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह काफी पतले नजर आए। इसी वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये तो बीमार लग रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ओजेम्पिक का कमाल है (वजन कम करने वाली दवा)।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई तो कमजोर हो गया है।’ इसी तरह के कमेंट कपिल के वेट लॉस को लेकर यूजर्स ने किए हैं।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)


 



कपिल ने शेयर की फिटनेस जर्नी 
कपिल शर्मा ने काफी मेहनत से अपना वजन कम किया है। वह लगभग 10 किलो वजन घटा चुके हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर अक्सर ही कपिल, रनिंग की वीडियो शेयर करते थे। वह वैकेशन पर भी अपने फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हुए नजर आए। 

ये खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो पर दिखा गौतम गंभीर का अलग अंदाज, पंत-चहल और अभिषेक ने की जमकर मस्ती

ट्रेंडिंग में कपिल शर्मा का नया सीजन
हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो शुरू हुआ, इसके पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए। हाल ही फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की स्टार कास्ट भी शो में नजर आईं। कपिल के शो के शुरुआती एपिसोड सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed