फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gautam Gambhir Reaches The Great Indian Kapil Show With Rishabh Pant Yuzvendra Chahal And Abhishek Sharma

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो पर दिखा गौतम गंभीर का अलग अंदाज, पंत-चहल और अभिषेक ने की जमकर मस्ती

Wed, 02 Jul 2025 01:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 02 Jul 2025 01:24 PM IST
सार

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में इस बार सजेगी क्रिकेटर्स की बैठक और होगा ढेर सारा हंसी मजाक। गौतम गंभीर का दिखेगा अलग अंदाज।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Reaches The Great Indian Kapil Show With Rishabh Pant Yuzvendra Chahal And Abhishek Sharma
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन आने के बाद से लगातार चर्चाओं में बना है। पहले दो एपिसोड में बॉलीवुड सितारों के आने के बाद अब तीसरे एपिसोड में क्रिकेट के दिग्गज कपिल के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। इस एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें कपिल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और उनके साथ पहुंचे भारतीय क्रिकेटर्स के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


गौतम नहीं दिखे गंभीर, खूब किया हंसी-मजाक
इस बार नए एपिसोड में कपिल के शो पर इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर के साथ ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इस दौरान कपिल और उनकी टीम इन क्रिकेटर्स के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। नए प्रोमो में कपिल गौतम गंभीर से पूछते हैं कि कोच साहब आज परिमशन है लड़कों को मस्ती करने की। इस पर गंभीर कहते हैं कि मुझे इनसे परमिशन लेनी पड़ती है। इस दौरान कपिल प्लेयर्स से पूछते हैं कि गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में हमेशा शांत ही रहते हैं। इस पर ऋषभ पंत कहते हैं कि जब मैच ऊपर-नीचे होता है तो सब टेंस हो जाते हैं। तभी गंभीर कहते हैं कि जैसे जब शो अच्छा न जा रहा हो तो आपका हाल होता है। अक्सर शांत रहने वाले गौतम गंभीर का शो पर अलग अंदाज देखने को मिला। जिसमें वो मस्ती-मजाक करते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

Trending Videos

Gautam Gambhir Reaches The Great Indian Kapil Show With Rishabh Pant Yuzvendra Chahal And Abhishek Sharma
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला

पंत ने शमी को बताया टीम का जीजा
इस दौरान कपिल ने प्लेयर्स से कुछ मजेदार सवाल भी पूछे और एक गेम भी खेला। जिसमें कपिल ने जब पूछा कि टीम का जीजा कौन है, जो शिकायतें बड़ी करता है? इस पर ऋषभ पंत मोहम्मद शमी का नाम लेते हैं। जिसके बाद गंभीर कहते हैं कि जीजा दो साल से घर वापस नहीं आए हैं। 

Gautam Gambhir Reaches The Great Indian Kapil Show With Rishabh Pant Yuzvendra Chahal And Abhishek Sharma
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला

नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में नजर आए सुनील ग्रोवर
शो पर कृष्णा और कीकू शारदा ने भी अपने जोक्स से हंसाया। कृष्णा का किरदार पंत से कहता है कि आप तो आईपीएल में 27 करोड़ में बिके थे लेकिन जेब में एक भी रुपया नहीं है। तो पंत कहते हैं कि इतने तो कपिल पाजी एक महीने में कमा लेते हैं। शो पर सुनील ग्रोवर नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में नजर आए और उन्होंने खूब मजे किए। इस दौरान जब वो युजवेंद्र चहल से पूछते हैं कि आरसीबी की क्या तारीफ की जाए। तभी कपिल कहते हैं कि अब चहल आरसीबी में नहीं पंजाब में हैं। तो सुनील ग्रोवर कहते हैं कि तभी तो पूछ रहा हूं कि उस आरसीबी की क्या तारीफ की जाए जिसने इन्हें नहीं चुना।

Gautam Gambhir Reaches The Great Indian Kapil Show With Rishabh Pant Yuzvendra Chahal And Abhishek Sharma
अर्चना पूरण सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को आएगा एपिसोड
शो के प्रोमो से साफ है कि इस एपिसोड में काफी मजा आने वाला है। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के ये सितारे अपने कोच के साथ जमकर मस्ती-मजाक करते नजर आएंगे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ये नया एपिसोड शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed