फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kannada TV Actress Chethana Raj Passes Away After Her plastic surgery Goes Wrong

दुखद: प्लास्टिक सर्जरी की वजह से हुई अभिनेत्री की मौत, परिवार वालों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

Tue, 17 May 2022 04:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 17 May 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Kannada TV Actress Chethana Raj Passes Away After Her plastic surgery Goes Wrong
चेतना - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की आज मृत्यु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनका निधन हो गया है। कथित तौर पर सोमवार को अभिनेत्री को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शाम को अभिनेत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा और उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

डॉक्टर पर लगा लापरवाही का इल्जाम
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी और वह अपने दोस्तों के साथ ही अस्पताल चली गई थीं। वहीं अब चेतना के माता-पिता डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगा रहे हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर की गलती की वजह से उनकी बेटी की असमय मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
चेतना का शव फिलहाल अस्पताल में है। इसे पोस्टमार्टम के लिए अन्य अस्पताल ले जाया जाएगा। वहीं चेतना के परिवार वालों ने पास के थाने में अस्पताल कमेटी के खिलाफ  शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि चेतना 'गीता' और 'दोरेसानी' जैसे डेली सोप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

विज्ञापन

पिता का बयान
चेतना राज के पिता गोविंदा राज का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री के पिता ने खुलासा किया कि चेतना सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी। जब तक हमें इस बात की जानकारी मिली, तब तक ऑपरेशन शुरू हो चुका था। शाम तक, फेफड़ों में पानी और वसा भर जाने के कारण चेतना को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आईसीयू में समुचित सुविधाएं नहीं थीं। 

पिता ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
चेतना के पिता ने आगे कहा, 'मेरी बेटी स्वस्थ थी। किसी ने उसे सुझाव देते हुए कहा था कि उसकी कमर में अधिक चर्बी है और उसे सर्जरी करवानी चाहिए   वह अपने दोस्तों के साथ अस्पताल गई। किसी ने उसे सुझाव दिया है कि उसकी कमर में अधिक चर्बी है और परिवार के किसी सदस्य से परामर्श किए बिना वह सर्जरी के लिए आई थी। अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed