फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kamya Punjabi To Release Pratyusha Banerjee's Short Film On Her Death Anniversay

प्रत्यूषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म होगी रिलीज, मौत से ऐन पहले की थी शूटिंग

Tue, 28 Mar 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 28 Mar 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Kamya Punjabi To Release Pratyusha Banerjee's Short Film On Her Death Anniversay
Kamya To Release Pratyusha's Short Film
पिछले साल 1 अप्रैल को प्रत्यूषा बनर्जी ने सुसाइड कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस साल उनकी डेथ एनिवर्सिरी पर उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी उनकी शॉर्ट फिल्म रिलीज करेंगी जो प्रत्यूषा का आखिरी प्रोजेक्ट था। इस फिल्म का नाम 'हम कुछ कह ना सके' है जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस फिल्म के बारे में काम्या ने बताया, 'ये एक फिक्शन फिल्म है लेकिन प्रत्यूषा की जिंदगी से काफी मिलती है। इसमें उसके दिल टूटने से लेकर डिप्रेशन तक, सब बताया गया है। मैंने इसमें नैरेटर की भूमिका निभाई है।' प्रत्यूषा के बारे में आगे बोलते हुए काम्या ने बताया कि इस फिल्म के इमोशनल सीन शूट करते वक्त प्रत्यूषा ने ग्लिसरीन तक का इस्तेमाल नहीं किया था। प्रत्यूषा की मौत के कारण इसका क्लाइमैक्स नहीं शूट हो पाया था।
विज्ञापन


इस फिल्म को प्रत्यूषा ने अपनी सुसाइड से डेढ महीने पहले शूट किया था। फिल्म की कहानी उनकी असल जिंदगी से काफी मिलती-जुलती है। प्रत्यूषा के ऑपोजिट जिस एक्टर को कास्ट किया गया है, उसका नाम भी फिल्म में राहुल रखा गया है। उनके रियल लाइफ ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी राहुल राज सिंह था जिस पर प्रत्यूषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काम्या ने कहा कि फिल्म में कैरेक्टर का नाम राहुल रखने का आइडिआ प्रत्यूषा का ही था।

प्रत्यूषा बैनर्जी ने पिछले साल 1 अप्रैल को मुंबई के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था लेकिन कहा गया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं और इसी के कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड पर उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही तकलीफों को भी उनके सुसाइड की वजह बताई गई थी।

काम्या उनकी सबसे अच्छे दोस्तों में शुमार थीं। दोनों की दोस्ती बिग बॉस के सातवें सीजन के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed