Jhalak Dikhhla Jaa 10: शो से बाहर होते ही पारस कलनावत ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है
'झलक दिखला जा 10' से बाहर होने के बाद पारस कलनावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी बीमारी के बारे में बताया है। वहीं, पारस ने सभी का शुक्रिया अदा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला है। शो से इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई है। अनुपमा फेम पारस कलनावत और अमृता खानविलकर को कम वोट मिलने के बाद शो से एलिमिनेट कर दिया गया। वहीं, अब शो से बाहर आते ही पारस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी जर्नी के बारे में बताया और साथ ही खुलासा किया कि वह स्पॉन्डिलाइटिस और घुटनों की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया है।
पारस कलनावत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लंबा चौड़ा नोट लिखा। पारस ने लिखा, ‘यह मेरे लिए एक जीत है! मैंने लाखों दिल जीते हैं, आखिरकार मैं खुद को डांसर कह सकता हूं। भारत के नंबर 1 रियलिटी शो का हिस्सा बनना अपने आप में ही बड़ी बात है। यह इस खूबसूरत यात्रा का अंत है, लेकिन मैं झलक दिखला जा 10 के जज, कलाकारों और क्रू की खूबसूरत यादें अपने साथ ले जा रहा हूं। मैं खुश है कि मैं इन कंटेस्टेंट और जज के सामने डांस कर पाया। मुझे हमेशा से ही मंच से डर लगता है, लेकिन फिर मैंने अपने डर पर काबू पा लिया।’
RRR In Japan: राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR ने दी आमिर खान की '3 इडियट्स' को पटखनी, बनाया यह नया रिकॉर्ड
इसके आगे पारस ने लिखा, ‘मुझे पता चला है कि मुझे स्पॉन्डिलाइटिस और दोनों घुटनों में मांसपेशियों में खिंचाव है, लेकिन मैंने हार नहीं मानने का फैसला किया क्योंकि यह यात्रा मेरे लिए स्वास्थ्य से अधिक महत्वपूर्ण थी। मैं खुद को एक अभिनेता कहलाने से पहले से उन दिग्गजों और मशहूर हस्तियों के साथ कंटेस्टेंट लॉबी में बैठकर काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। लव यू दोस्तों और मैं आप सभी को मिस करने वाला हूं।’ इसके अलावा पारस ने दर्शकों को भी इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा और लिखा, ‘पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों।’
Neena Gupta: बिना शादी के मां बनने पर छलका नीना का दर्द, बोलीं- सोचा नहीं था ऐसे इंसान से प्यार होगा
वहीं, शो से बाहर होने पर अमृता खानविलकर काफी इमोशनल हो गई थीं। अमृता ने कहा कि मुझे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आज मैं इस शो से बाहर हो जाऊंगी। मेरे लिए झलक का सफर बेहद खास रहा है और माधुरी मैम से 101 रुपये मिलना मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन पल है। वहीं, अब झलक का फिनाले भी करीब आ रहा है।
IIFA 2023: अगले आईफा अवॉर्ड में नाचेंगे रणवीर सिंह, शुरू हो गईं गानों पर रिहर्सल की तैयारियां