फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   RRR In Japan S S Rajamouli film beats Aamir Khan 3 idiots to become highest grossing indian film in country

RRR In Japan: राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR ने दी आमिर खान की '3 इडियट्स' को पटखनी, बनाया यह नया रिकॉर्ड

Tue, 08 Nov 2022 01:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 01:24 PM IST
सार

21 अक्तूबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म जापान के हर दर्शक के दिल पर राज कर रही है।

विज्ञापन
RRR In Japan S S Rajamouli film beats Aamir Khan 3 idiots to become highest grossing indian film in country
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' अब विदेश के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 21 अक्तूबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म जापान के हर दर्शक के दिल पर राज कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली 'आरआरआर' की रिकॉर्ड मशीन रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने जापान में कमाई के मामले में आमिर खान की एक बेहतरीन फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।  

विज्ञापन

दक्षिण भारतीय सिनेमा की इस साल रिलीज हुई बेहतरीन फिल्मों में से एक 'आरआरआर' इस समय विदेशी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। भारत में फिल्म को रिलीज हुए और सिनेमाघरों से हटे हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। लेकिन एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती है और रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। देश-विदेश में कमाई के झंडे गाड़ने वाली 'आरआरआर' अब जापान में दर्शकों को लुभाने के कारण चर्चा में आ गई है। इतना ही इस फिल्म ने अपने नाम कमाई का यहां पर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है, जिसके तहत इसने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' को जापान के बाजारों में पटखनी दे दी है।  
Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

राम चरण और जूनियर एनटिआर स्टारर इस मैग्नम ओपस फिल्म 'आरआरआर' आमिर खान की '3 इडियट्स' को पछाड़कर जापान में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। जापान के 44 शहरों और राज्यों में 209 स्क्रीनों और 31 इमैक्स स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 17 दिनों में जापान की करेंसी के मुताबिक 180 मिलियन की कमाई की है। जापान में '3 इडियट्स' की लाइफटाइम कमाई 170 मिलियन जपीवाई है।  जबकि 'आरआरआर' ने अभी तक 180 मिलियन जेपीवाई कमा लिए हैं और अभी भी कर रही है। ऐसे में यह '3 इडियट्स' को पछाड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गई है।
Alia-Ranbir: पाक अभिनेता यासिर हुसैन ने मांगा आलिया की बेटी का हाथ? कर डाला ऐसा पोस्ट, लोगों ने लगाई क्लास

विज्ञापन

इस लिस्ट में 24 साल पहले रिलीज हुई रजनीकांत की 'मुथु' 400 मिलियन जेपीवाई कमाई करके जापान में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है। 300 जेपीवाई मिलियन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' दूसरे स्थान पर है। फिल्म निर्माता की 'आरआरआर' ने अब तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है।
Rakul Preet Singh: बॉयफ्रेंड जैकी संग गुरुद्वारे पहुंचीं रकुल, जरूरतमंद को पैसे देकर जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed