{"_id":"5b10b4914f1c1b926e8b5c00","slug":"jethalal-friend-bagha-become-theif-in-tarak-mehta-ka-ulta-chasma-episode","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेठालाल का दोस्त बाघा बना चोर, ऐसे तोड़ी दोस्ती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जेठालाल का दोस्त बाघा बना चोर, ऐसे तोड़ी दोस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
tarak mehta
सुनने में ये बड़ा अटपटा लग रहा है पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का विश्वासपात्र बाघा चोरी पर उतर आया है। इस कहानी की शुरुआत एक दिन सुबह-सुबह हुई जब जेठालाल चाय बना रहे थे और उनको बाघा का फोन आया। उसके बुलाने पर जेठालाल गाडा इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम पर पहुंचते हैं और वहां पर बाघा उनसे पांच लाख रुपये उधार मांगता है। जब जेठालाल इतने पैसे मांगने का कारण पूछता है तब बाघा ये कहकर टाल देता है कि उसके बॉस को उस पर विश्वास होना चाहिए। बिना कारण जाने जेठालाल पैसा देने से मना कर देता है। तब बाघा सही या गलत किसी भी तरह से पैसे का इंतजाम करने की बात करता है।
विज्ञापन
शाम को जब जेठालाल अपनी दुकान पर आता है तो उसमें ताला लगा देख कर परेशान हो जाता है और अपने पड़ोसियों से पूछता है कि बाघा कहां है? तब एक पड़ोसी बताता है कि उसने बाघा को एक ट्रक में कार्टन डाल कर कहीं ले जाते देखा था। घबरा कर जेठालाल ताला तोड़कर दुकान में घुसता है तो उसे न केवल दुकान पूरी खाली मिलती है बल्कि उसका सेफ भी खाली होता है। सुबह बाघा के साथ हुई बातचीत याद आते ही जेठालाल बहुत परेशान हो जाता है। क्या जेठालाल का विश्वासपात्र बाघा चोरी पर उतर आया है। अब देखना है आगे क्या होगा।