फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ishq Mein Marjavaan Actress Alisha Panwar Talks About Her New Show Meri Gudiya

छोटे परदे की अभिनेत्री अलीशा पंवार ने किया खुलासा, 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती थी और बन भी गई!'

Sat, 21 Dec 2019 06:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Dec 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Ishq Mein Marjavaan Actress Alisha Panwar Talks About Her New Show Meri Gudiya
अलीशा पंवार - फोटो : Social Media

टेलीविजन शो बेगूसराय, थपकी प्यार की, इश्क में मरजावां जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री आलीशा पंवार 'मेरी गुड़िया' धारावाहिक में अहम भूमिका निभा रही हैं। वह बताती हैं, 'मैं इस शो में माधुरी गुजराल का किरदार निभा रही हूं। ये किरदार मेरे लिए बहुत ही अलग है, क्योंकि इसमें बहुत सारे उतार-चढ़ाव और भावनाएं हैं। वह एक प्यार करने वाली बीवी है, और देखभाल करने वाली मां है। वह हमेशा खुश रहती है, और खुलके जीती है। अपनी बेटी से उसे बहुत प्यार है। जब कोई बात उसकी बेटी पर आती है, तो वह साहसी भी बहुत है और लड़ना भी जानती है। मेरे लिए यह किरदार इसलिए भी खास है, क्योंकि मैंने कभी पर्दे पर मां की भूमिका नहीं निभाई। इसकी कहानी इतनी अच्छी थी कि इसने मेरा ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। तब मैंने निर्णय लिया कि मुझे यह करना ही है।'

विज्ञापन


तो इस शो के लिए आपने मां बनने की प्रेरणा किससे ली? ये पूछने पर अलीशा बताती हैं, 'जब मुझे पता चला कि इस शो में मुझे एक जवान मां का किरदार निभाना है, तो मैंने सबसे पहले अपनी मां को कॉल किया। मां बनने के बारे में मैंने मूल बातें अपनी मां से जानी। इसके अलावा मैंने अपने बचपन की एलबम देखी। उसमें मेरी मां और पापा के साथ मेरे फोटोज थे। थोड़ा अंदाजा मुझे उससे भी हुआ। मैं अपने आसपास के माहौल का विश्लेषण करने लगी थी। मुझे बच्चों की मां दिखती थीं। मेरे लिए थोड़ा और आसान था क्योंकि मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। उनके साथ खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता है। शायद यही कारण है कि मेरे लिए सबकुछ बहुत आसान हो गया।'
विज्ञापन


शिमला से मुंबई तक के अपने सफर का श्रेय अलीशा मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को देती हैं। वह कहती हैं, 'मैं पांच या छह साल की थी तो टीवी पर माधुरी जी को डांस करते हुए देखती थी। इसके अलावा मैं और भी चीजें टीवी पर देखती थी, जो मुझे बहुत ज्यादा आकर्षित करती थीं। ये सब देखकर मैं अपनी मां से टीवी की ओर उंगली दिखाकर कहती थी कि मां, मुझे वहां जाना है, मुझे वो करना है। तो उसपर परिवार के सभी हंसते थे। फिर जब मैं धीरे-धीरे थोड़ी बड़ी होती गई, तो अभिनेत्री बनने की मेरे अंदर की इच्छाएं और प्रबल होती गईं। मुझे यही करना था। शायद यह मेरे खून में था। अभिनेत्री बनना मेरी इच्छा नहीं, बल्कि मेरा लक्ष्य था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed