{"_id":"1648e03a-5fa2-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"is-aamir-khan-s-satyamev-jayate-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दस्तक देगा ‘सत्यमेव जयते’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिर दस्तक देगा ‘सत्यमेव जयते’
- अनुराधा गोयल
Updated Wed, 16 Jan 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की मेजबानी में स्टार प्लस पर प्रसारित हो चुके शो ‘सत्यमेव जयते’ को खूब पसंद किया गया था। इस शो को पसंद किए जाने का एक कारण जहां खुद आमिर खान का शो से जुड़ना था वहीं शो में उठाए गए मुद्दे और आम जतना का शो से जुड़ना भी था।
विज्ञापन
हालांकि शो के आलोचक भी कम नहीं थे लेकिन फिर भी शो को पसंद करने वाले भी कम नहीं थे। काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘सत्यमेव जयते’ दोबारा आएगा। इस बार कुछ और नए सामाजिक मुद्दों को शो में उठाया जाएगा। हाल ही में आमिर खान ने भी इस बात की घोषणा कर दी है कि वे जल्द ही ‘सत्यमेव जयते’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन सवाल ये उठता है क्या आमिर खान वाकई आमजन को जागरूक करने, सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठाने और समाज के फैली बुराइयों को सामने लाने के लिए तैयार हैं?
विज्ञापन
‘सत्यमेव जयते’ का सीजन 2 आना चाहिए? यदि ‘सत्यमेव जयते’ सीजन 2 आता है तो क्या वाकई इस बार ये शो पहले से ज्यादा प्रभावी होने वाला है? आपको क्या लगता है, अपनी राय जरूर दें।