{"_id":"ecccf392-5e41-11e2-94f6-d4ae52bc57c2","slug":"indian-tv-show-rating-2013-week-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बालिका वधु' 2013 के पहले वीक में रहा टॉप पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बालिका वधु' 2013 के पहले वीक में रहा टॉप पर
अनुराधा गोयल
Updated Tue, 15 Jan 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रेंड्स! आपके लिए खुशखबरी है अब आप फिर से ये जान पाएंगे कि आपके पसंदीदा सीरियल को कितने लोग देखना पसंद करते हैं और आपका पंसदीदा चैनल किस रैंक पर है। जी हां, बीच में डिटीचल टीवी चार महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चन्नई) में लगाए जाने से टैम रेटिंग बंद कर दी गई थी लेकिन अब फिर से टैम रेटिंग चालू कर दी गई है। तो आइए जानें 30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच यानी नए साल के पहले सप्ताह आपका कौन सा धारावाहिक हिट रहा।
विज्ञापन
'बालिका वधु'
जनवरी के पहले सप्ताह में कलर्स पर प्रसारित शो 'बालिका वधु' टॉप पर रहा। दरअसल, आनंदी की शादी के बाद उसका ससुराल और जगदीश की लाइफ में एक नई लड़की की एंट्री होने और कहानी को नया मोड़ देने के कारण इस शो में कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं जो कि दर्शकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब आनंदी का मेकओवर भी कर दिया गया है, आनंदी अब राजस्थानी ड्रेस के बजाय साड़ी में दिखाई देती है।
विज्ञापन
'दिया और बाती हम' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
स्टार प्लस पर प्रसारित शो दिया और बाती इस सप्ताह नंबर दो पर रहा। इस शो में जहां सलमान खान ने अपनी दबंगई दिखाई थी वहीं शो में कई और फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं जिससे दर्शकों का शो में लगातार इंटरेस्ट बना रहता है। इतना ही नहीं स्टार प्लस पर ही प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नंबर तीन की पोजीशन पर है। इसी चैनल पर आने वाला शो 'प्यार का दर्द' भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।
विज्ञापन
'नच बलिए'
स्टार प्लस पर आने वाला डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 5' इस सप्ताह अपनी नंबर चार में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। इसका एक कारण शो में राहुल महाजन और डिम्पी, सानिया मिर्जा और शोएब, दीपशिख और केशव जैसी जोड़ियों का होना भी माना जा रहा है। न्यूली मैरिड जोड़ियों के डांस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
'सपने सुहाने लड़कपन के'
जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' इस फेहरिस्त में नंबर पांच पर रहा। वही स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'साथ निभाना साथिया' नंबर छह पर है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नए साल के पहले सप्ताह में नंबर सात की पोजीशन पर है। यानी दर्शक कॉमेडी शोज को भी खूब पसंद रहे हैं।
'ससुराल सिमर का' और 'मधुबाला'
कलर्स पर प्रसारित शो 'ससुराल सिमर का' में नया ट्विस्ट आ गया है। अब रोली को जहां एक और अपनी पति से तलाक लेने की नौबत आ रही है वहीं खुशी सारी प्रोपर्टी अपने प्रेमी के नाम कर रही है। शो का ये ट्विस्ट और रोली के षड्यंत्र के चलते शो की रेटिंग काफी बढ़ गई है जिससे शो आठवें नंबर की रैंक पर है।
वहीं कलर्स पर ही प्रसारित 'मधुबाला' में मधु के पिता बलराज के वापिस आने और मधु की बहन को फिल्म मिलने, मधु की मां की शादी की तैयारियां चलने जैसे कई और ट्विस्ट आने से शो टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा।
रियलिटी और क्राइम शोज है टॉप 20 में
टॉप 10 के अलावा सीआईडी, केबीसी, बिग बॉस, क्राइम पेट्रोल, देवो के देव महादेव, फीयर फाइल्स और उतरन जैसे रियलिटी और नॉन रियलिटी शोज टॉप 20 की रैकिंग में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
अब देखना ये है कि आने वाले समय में कौन सा शो हिट होता है, कौन किसको मात देता है।