'बालिका वधु' को मात दे '...सुपर मॉम' आया टॉप 5 में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन की 22वें सप्ताह की रेटिंग में कई रियलिटी शो को टॉप 10 लोकप्रिय शो की फेहरिस्त में शामिल होने का मौका मिला।
इस सप्ताह जहां रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' को टॉप 10 में आने का मौका मिला वहीं 'डीआईडी सुपरमॉम' कलर्स के लोकप्रय शो 'बालिका वधु' को मात दे टॉप 5 में पहुंच गया है।
आइए जानें, 22 वें सप्ताह की टीवी रेटिंग में और क्या बड़े फेरबदल देखने के मिले।
'...सुपर मॉम' और 'कुबूल है' टॉप 5 में
जीटीवी पर हाल ही में प्रसारित हुआ रियलिटी शो 'डीआईडी सुपरमॉम' और जीटीवी का ही दूसरा शो 'कुबूल है' बराबर रेटिंग के साथ टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।
देखें टॉप 5 में और कौन से शो शामिल हुए-
'झलक दिखला जा' और 'महादेव' भी आए टॉप 10 में
इस सप्ताह टॉप 10 लोकप्रिय शो में स्टार प्लस के बजाय कलर्स के ज्यादा शो शामिल हुए हैं।
कलर्स का हाल ही में रिलीज हुआ डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' जहां टॉप 10 में शामिल हो गया है, वहीं कलर्स के ही अन्य शो जैसे- 'बालिका वधु', 'उतरन' और 'मधुबाला' भी टॉप 10 में शामिल हैं।
जीटीवी का शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' भी टॉप 10 लोकप्रिय धारावाहिकों में शामिल है। इतना ही नहीं, लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित पौराणिक शो 'देवो के देव महादेव' एक बार फिर टॉप 10 शो में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।
जीटीवी को मात देकर नंबर दो पर आया कलर्स चैनल