फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Idol 12 Shanmukhapriya faces criticism from fans for ruining Priyanka Chopra song 'Darling'

इंडियन आइडल 12: 'डार्लिंग' गाकर फिर ट्रोल हुईं शनमुखप्रिया, बाहर करने की उठी मांग

Mon, 14 Jun 2021 10:59 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 14 Jun 2021 10:59 AM IST
सार

इंडियन आइडल 12 इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। 

विज्ञापन
Indian Idol 12 Shanmukhapriya faces criticism from fans for ruining Priyanka Chopra song 'Darling'
शनमुख प्रिया - फोटो : sonytvofficial/instagram

विस्तार

इंडियन आइडल 12 इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में यह कहना सही होगा की इंडियन आइडल का यह सीजन और विवाद साथ-साथ चल रहे हैं। बीते शनिवार को इंडियन आइडल 12 में सभी कंटेस्टेंट्स ने शो के जज हिमेश रेशमिया को समर्पित किया । इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने हिमेश के गानें गाए।

विज्ञापन


उधर, सीजन की कंटस्टेंट और 'योडलिंग क्वीन' के नाम से मशहूर सिंगर शनमुख प्रिया बीते कई हफ्तों से दर्शकों के निशाने पाए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर यूजर्स शनमुखप्रिया पर पुराने गानों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हैं और मेकर्स से उन्हें शो से बाहर करने की मांग करते हैं। अभी हाल ही में शनमुखप्रिया यूजर्स के निशाने पाए आईं हैं, शो में उन्होंने सात खून माफ़ से प्रियंका चोपड़ा के ट्रैक 'डार्लिंग' गाना गाया था। इसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

Indian Idol 12 Shanmukhapriya faces criticism from fans for ruining Priyanka Chopra song 'Darling'
आदित्य नारायण और शनमुख प्रिया - फोटो : sonytvofficial/instagram
यूजर्स ने उनपर प्रियंका के इस गाने को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि इंडियन आइडल वालों, कृपया शनमुख को बाहर निकाल दें। वो हर गाने को बहुत ही बुरा बना देती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने तो सनमुख की जगह इंडियन आइडल के जजों पर ही सारा दोष मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि जब नेहा कक्कड़ जैसे जज हैं, जो खुद गाने के नाम पर चिल्लाते हैं तो फिर कंटेस्टेंट्स को क्या ही दोष दें। शो के सारे जज ऐसे हैं जिनके गाने लोग खुद ना पसंद करते, ऐसे में कंटेस्टेंट्स से अच्छे गाने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
           

Indian Idol 12 Shanmukhapriya faces criticism from fans for ruining Priyanka Chopra song 'Darling'
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बीते हफ्ते शो के होस्ट आदित्य नारायण खुलकर शनमुख के बचाव में उतर गए। आदित्य ने कहा कि क्या आप रोज एक ही खाना खा सकते हैं? दाल, चावल, सब्जी के साथ हफ्ते में एक दिन बिरयानी न होने से बोरियत आ जाती है। वैसे ही नॉर्मल गानों के साथ जरूरी है तड़का गाने और उन्हें गाने वाली तड़का आवाजें। ये हमारी किस्मत है कि ऐसी एक अलग आवाज इस बार लेकर आई है एक अजूबी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed