फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   India's Best Dramebaaz include in tam rating

टीवी रेटिंगः 'बेस्ट ड्रामेबाज़' रिएलिटी शो आया टॉप 10 में

Sat, 16 Mar 2013 03:25 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 16 Mar 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
India's Best Dramebaaz include in tam rating

हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के दसवें सप्ताह की रेटिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस सप्ताह टॉप 10 की दौड़ कई नए शोज हुए हैं।

विज्ञापन


आइए जानें 03 मार्च से 09 मार्च के बीच कौन से शोज है जो टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रख पाए।

'मधुबाला...' की रेटिंग बढ़ी
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'मधुबाला- एक इश्क, एक जुनून' में कई नए कैरेक्टर्स और कहानी में नया मोड़ आने से ये धारावाहिक लोगों को खासा भा रहा है। इसी कारण इस सप्ताह इस शो की रेटिंग काफी बढ़ गई है और शो टॉप 5 में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' आया टॉप 10 में
हाल ही में जीटीवी पर प्रसारित बच्चों का रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' इस बार टॉप 10 की रेटिंग में काफी अच्छी रेटिंग के साथ अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रिएलिटी शो बच्चों पर आधारित है जिसमें अनुराग बसु, विवेक ओबरॉय और सोनाली बेंद्रे ज्यूरी की भूमिका निभा रहे हैं।

'सपने सुहाने लड़कपन के' की रेटिंग गिरी
अकसर टॉप 5 में रहने वाला जीटीवी पर प्रसारित शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' की रेटिंग इस सप्ताह काफी कम रही। हालांकि ये शो फिर भी टॉप 10 में शामिल होने में कामयाब रहा है।

कुछ अन्य टॉप 10 शो
इन शोज के अलावा कुछ और शो टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब हुए उनमें हैं- 'दिया और बाती हम', 'बालिका वधु', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा', 'साथ निभाना साथिया', 'कुबूल है', 'उतरन'।


सभी चैनल्स की रेटिंग घटी, लेकिन स्टार की बढ़ी
लोकप्रिय एंटरटेनमेंट चैनल में इस बार एक आश्चर्यजनक बदलाव देखने को मिला। दसवें सप्ताह में पहली बार ऐसा हुआ है जब स्टार प्लस चैनल की रेटिंग काफी बढ़ गई है।

जीटीवी, कलर्स, सोनी, लाइफ ओके और सब टीवी की रेटिंग पिछले सप्ताह के मुकाबले कम हुई है। इसी कारण स्टार प्लस इस सप्ताह सभी चैनल को मात दें बहुत आगे पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed