फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   India's Best Dramebaaz Grand finale winner Aditya Singhal

आदित्य के ड्रामे का जवाब नहीं

Sat, 25 May 2013 07:52 PM IST
फीचर डेस्क
फीचर डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
India's Best Dramebaaz Grand finale winner Aditya Singhal

घर पर मम्मी-पापा के सामने ड्रामा और मंच पर ड्रामा करना अलग बातें हैं। लेकिन तेरह साल के आदित्य दोनों में माहिर हैं।

विज्ञापन


जब कोई बच्चा ड्रामा करता है, तो उसमें मिलने वाली एंटरटेनमेंट वैल्यू का जवाब नहीं होता। जी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में दर्शकों को यही मजा आया।

अब इस शो का परिणाम आ चुका है। इस शो के विनर बने हैं आदित्य सिंघल।

अपनी जीत के क्रेडिट के सवाल पर झट से कहते हैं आदित्य, 'मेरी दादी का कहना है कि मुझे टीवी पर आना चाहिए। मम्मी पापा का भी इसमें सपोर्ट मिला। इस तरह इस शो तक पहुंच गया और जीत भी गया। मेरे मेंटर्स को भी मेरी जीत का क्रेडिट जाता है।'
विज्ञापन


आदित्य का परिवार 14-15 साल से पुणे में रह रहा है। मूलतः वे राजस्थान के हैं। आदित्य को 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में पार्टिसिपेट करने के कारण अपनी सातवीं की क्लास का एक टर्म भी छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वे न सिर्फ यह रियलिटी शो जीत गए, बल्कि बाकी टर्म्स में अच्छे मार्क्स के चलते पास भी हो गए।
 
बेस्ट ड्रामेबाज के जज पैनल में मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु, सोनाली बेंद्रे और विवेक ओबेरॉय शामिल रहे।
आदित्य कहते हैं, 'मेरे फेवरेट हैं अनुराग बसु सर। कई बार तो वे खुद आकर हमें सिखाते थे। मेरा बड़ा भाई मेरी परफॉर्मेंस पर अपने फ्रेंड्स की राय भी मुझे बताता रहा, इससे भी बहुत मदद मिल गई।’


अपनी कोई एक क्वालिटी जिसके कारण आदित्य जीत तक पहुंचे?
इसके जवाब में वे कहते हैं, 'मुझे जो समझाया जाता था, जो कहा जाता था, मैं उसे समझकर वैसा ही करता था। मुझे लगता है इस कारण मेरी परफॉर्मेंस अच्छी हो जाती थी।’

शाहरुख खान के फैन आदित्य को अपनी कमियां भी बखूबी पता हैं। वे कहते हैं कि उन्हें अपनी भाषा और टोन अभी और सुधारनी है।

जीत तो हासिल हो गई आगे क्या?
'रिहर्सल करते-करते गला खराब हो गया है। अब घर जाकर आराम करूंगा। और टीवी पर और मौके भी ढूंढूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed