फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   India's Best Dancer Season 4 has finally found it winner in Shillong Steve Jyrwa

India Best Dancer Season 4 winner: स्टीव जिरवा ने जीता इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4, 15 लाख रुपए पाकर हुए खुश

Sun, 10 Nov 2024 09:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 10 Nov 2024 09:34 PM IST
सार

'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-4' को अपना विनर मिल गया है। विनर की ट्रॉफी शिलांग के स्टीव जिरवा को मिली। करिश्मा और कोरियोग्राफर गीता और टेरेंस के हाथों उन्हें यह ट्रॉफी मिली।

विज्ञापन
India's Best Dancer Season 4 has finally found it winner in Shillong Steve Jyrwa
विनर की ट्रॉफी के साथ स्टीव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगभग तीन महीनों से इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 का मुकाबला चल रहा था। इसमें देश भर के डांसर शामिल हुए। अब इस शो की ट्रॉफी शिलांग के स्टीव जिरवा ने अपने नाम कर ली है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 15 लाख रूपए मिले हैं। यह राशि पाकर स्टीव काफी खुश हैं। 

विज्ञापन




 

गीता कपूर-करिश्मा और टेरेंस के हाथ से मिली ट्रॉफी 
स्टीव जिरवा को विजेता की ट्रॉफी करिश्मा कपूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के हाथों से मिली। करिश्मा कपूर ने स्टीव के बारे में कहा पहली बार से ही उन्होंने अपना डांस टैलेंट दिखा दिया था। उनमें काफी एनर्जी है। उन्हें गीता कपूर और टेरेंस की तरफ से भी शो में खूब तारीफ मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीव खुश हैं विजेता बनकर 
स्टीव भी इस शो के विनर बनकर काफी खुश हैं। वह कहते हैं इंडियाज बेस्ट डांसर जीतना एक सपने के सच होने जैसा है। इस सफर में काफी मुश्किलें आईं लेकिन मैं लगातार सीखता रहा। मेरे कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया ने मेरा बहुत साथ दिया। इसके लिए उनका धन्यवाद। 

विज्ञापन

India's Best Dancer Season 4 has finally found it winner in Shillong Steve Jyrwa
जय भानुशाली - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

जय भानुशाली ने बढ़ाया हौसला 
इस शो में टीवी अभिनेता जय भानुशाली बतौर होस्ट नजर आए। उन्होंने हमेशा ही स्टीव का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा शो के जज एक्ट्रेस करिश्मा और कोरियोग्राफर गीता के अलावा टेरेंस लुईस ने भी उनको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। स्टीव का हमेशा मार्गदर्शन किया। जय भानुशाली और सारे जजेस के मार्गदर्शन ने उनका हौंसला बढ़ाया और वह बेहतर से बेहतर डांस का प्रदर्शन कर पाए। इसी तरह वह विनर की ट्रॉफी हासिल करने में कामयाब रहे। 

दर्शकों को नजर आएगा नया शो 
अब इंडियाज बेस्ट डांसर शो के टाइम स्लॉट पर एक दूसरा शो नजर आएगा। इसमें रेमो डिसूजा और मलाइका अरोड़ा बतौर जज दिखेंगे। इस शो का नाम आईबीडी वर्सज एसडी: चैंपियंस का टशन होगा। यह शो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दर्शकों को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed