फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Illuminati Dance Group dance performance made everyone emotional on the sets of Hunarbaaz

Hunarbaaz: इस डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस देख छलके जजेस के आंसू, मां को समर्पित है एपिसोड

Tue, 08 Mar 2022 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 08 Mar 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Illuminati Dance Group dance performance made everyone emotional on the sets of Hunarbaaz
हुनरबाज - फोटो : social media

हुनरबाज देश की शान एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें देश भर से लोग अपना टैलेंट दिखाने आते हैं और लोगों को हैरान कर देते हैं। कोई अपने स्टंट्स से सभी के दिलों में जगह बनाता है तो कोई अपने डांस से जजेस के दिलों को छू जाता है। हुनरबाज में स्पेशल जज के तौर पर बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल आएंगी, जिन्हें लुभाने के लिए कंटेस्टेंट्स दमदार परफॉर्मेंस देंगे। लेकिन इस बार एक डांस ग्रुप ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए। 

विज्ञापन

 

Illuminati Dance Group dance performance made everyone emotional on the sets of Hunarbaaz
हुनरबाज - फोटो : social media

प्रोमो में दिखा दमदार डांस
कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले इस शो में वैसे तो सभी परफॉर्मेंस स्पेशल और बेस्ट होती हैं। लेकिन हाल ही कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें एक डांस परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। जारी किए गए इस नए प्रोमो में शो के 'इल्लुमिनाटी डांस ग्रुप' ने मां को समर्पित एक डांस प्रेजेंट किया। इस प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा,"इल्लुमिनाटी डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस ने छलकाये सभी की आंखों से आंसू। क्या आप भी हो गए इमोशनल देख कर इनका ये बहतरीन एक्ट?"

विज्ञापन
विज्ञापन

Illuminati Dance Group dance performance made everyone emotional on the sets of Hunarbaaz
करण जौहर - फोटो : social media

जजों ने की तारीफ 
इस एक्ट को देखने के बाद सभी जजों की आखें नम थीं। इस एक्ट की तारीफ करते हुए करण जौहर ने कहा,"इल्लुमिनाटी आज सच में आपने हम सभी का दिल जीत लिया।" इस एक्ट के बाद उन्हें इसके लिए 'बेहतरीन परफॉर्मेंस' का टैग दिया गया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 
विज्ञापन

Illuminati Dance Group dance performance made everyone emotional on the sets of Hunarbaaz
मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी - फोटो : social media

मदर्स स्पेशल एपिसोड
इस शो का यह एपिसोड 'मां' पर बेस्ड है, जो इस हफ्ते शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। इस एपिसोड में बॉलीवुड 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी शिरकत करेंगी। शो के मुख्य जजों में करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और परिणीति चोपड़ा हैं और यह शो हर हफ्ते शनिवार-रविवार को कलर्स चैनल पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed