{"_id":"cf07646c-5ed9-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"i-won-t-quit-tv-says-manish-paul","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन नहीं छोड़ूंगा : मनीष पॉल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टेलीविजन नहीं छोड़ूंगा : मनीष पॉल
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Tue, 15 Jan 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना के बाद मनीष पॉल फिल्मों की दुनिया में शुरुआत करने वाले दूसरे टेलीविजन एंकर बन गए हैं। वैसे वह कहते हैं कि उन्हें एंकर का अपना काम पसंद है और उनकी छोटे पर्दे को विदा कहने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
31 वर्षीय मनीष ने शुक्रवार को कहा, "मैं टीवी नहीं छोड़ूंगा क्योंकि मुझे एंकरिंग पसंद है। यह मेरा पहला प्यार है और मैं इसे जारी रखना पसंद करूंगा।"
मनीष 'मिकी वायरस' फिल्म में नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "मैं अपनी फिल्म के लिए चंद दिनों में ही शूटिंग शुरू कर दूंगा। इसके बाद मेरे पास एक दूसरी फिल्म भी है लेकिन मैं अभी उसके बारे में बात नहीं करना चाहता।"
विज्ञापन
सौरभ वर्मा के निर्देशन में बनने जा रही 'मिकी वायरस' दिल्ली की पृष्ठभूमि में बनी हास्य व रोमांच से भरपूर फिल्म होगी।
स्वीडिश अभिनेत्री एली एव्रेम भी इसमें अभिनय कर रही हैं।