फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   I can't believe I won: Aanchal Khurana

पुरस्कार पाने का विश्वास नहीं हो रहा : आंचल

Mon, 06 May 2013 01:24 PM IST
मुंबई/आईएएनएस
मुंबई/आईएएनएस Updated Mon, 06 May 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
I can't believe I won: Aanchal Khurana

टीवी शो 'रोडीज' के आठवें संस्करण के लिए पुरस्कार पा चुकी आंचल खुराना को 12वें 'इंडियन टेली अवार्ड्स' में नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


वह कहती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वह अवार्ड जीत चुकी हैं। आंचल ने हाल ही में 'इंडियन टेली अवार्ड' में पुरस्कार जीता है। उन्होंने बताया, "मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि मैं अवार्ड जीत चुकी हूं। मुझे जब 'रोडिज' के लिए अवार्ड मिला तो मैं एक हफ्ते तक यह सोचकर सदमे थी कि यह संभव नहीं हो सकता। मुझे आज ठीक वैसा ही अनुभव हो रहा है।"
विज्ञापन


आंचल को यह पुरस्कार 'सपने सुहाने लड़कपन के' धारावाहिक में धूर्त और धोखेबाज बहू चारू का किरदार निभाने के लिए दिया गया है। यह उनका पहला धारावाहिक है।

उन्होंने कहा, "मुझे मौली गांगुली और अदा खान जैसे बड़े कलाकारों के साथ नामित किया गया था। ये वर्षो से काम कर रही हैं। मैं नवांगतुक हूं। इसलिए मेरे लिए कड़ी परीक्षा थी। भाग्य और काम ने मेरा साथ दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छोटे पर्दे के मशहूर कार्यक्रम प्रस्तोता मनीष पॉल को बेस्ट एंकर इंडियन टेली अवार्ड दिया गया है। मनीष ने छोटे पर्दे के कई कार्यक्रमों में मेजबान की भूमिका निभाई है।

'इंडियन टेली अवार्ड' में बेस्ट एंकर के खिताब के लिए मनीष को दर्शकों के सबसे ज्यादा मत मिले। खिताब के लिए उनकी प्रतिस्पर्धा अमिताभ बच्चन (कौन बनेगा करोड़ पति), सलमान खान (बिग बॉस), आमिर खान (सत्यमेव जयते), करन कुंद्रा (गुमराह) और अनूप सोनी (क्राइम पेट्रोल) से थी।


मनीष ने 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' 'सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार' जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी की है। कार्यक्रम 'झलक दिखला जा' में उनकी मेजबानी को सबसे ज्यादा सराहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed