{"_id":"8b5c2056-912c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-very-much-part-of-show-adaalat-ronit-roy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंने 'अदालत' से ब्रेक लिया है, उसे छोड़ा नहीं: रोनित","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मैंने 'अदालत' से ब्रेक लिया है, उसे छोड़ा नहीं: रोनित
अनुराधा गोयल
Updated Wed, 20 Mar 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय का कहना है कि मैंने 'अदालत' नहीं छोड़ा है, लेकिन एक ब्रेक जरूर लिया है।
विज्ञापन
जी हां, सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'अदालत' में लंबे समय से केडी पाठक की भूमिका निभाने वाले रोनित रॉय के बारे में कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने 'अदालत' से ब्रेक ले लिया है।
दरअसल, 'उड़ान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'मिडनाइट चिल्ड्रन' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में चैलेजिंग रोल निभा चुके रोनित रॉय अपनी फिल्म 'बॉस' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इंडस्ट्री में ये माना जा रहा था कि रोनित रॉय 'बॉस' के बिजी शेड्यूल के कारण 'अदालत' शो छोड़ देंगे।
अमर उजाला ने जब रोनित रॉय से इस बात की जानकरी ली तो, रोनित रॉय का कहना था कि, ''मैंने 'अदालत' नहीं छोड़ा है, लेकिन शूटिंग के लिए जस्ट एक ब्रेक लिया है। मैं फिलहाल थाइलैंड में अक्षय कुमार के साथ 'बॉस' की शूटिंग में व्यस्त हूं। वापिस आकर मैं 'अदालत' के लिए काम करूंगा।''
विज्ञापन
अब जब रोहित ने पुख्ता कर दिया है कि 'बॉस' के साथ-साथ 'अदालत' को भी संभालेंगे तो अमर उजाला की ओर से रोनित रॉय को उनके आने वाले एडवेंचर के लिए बेस्ट ऑफ लक!