Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Hina Khan Getting Troll For Praise Prime Minister Narendra Modi strong leadership amid West Asia Tension

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं हिना खान; जानिए पश्चिम एशिया तनाव के बीच ऐसा क्या कहा?

Mon, 02 Mar 2026 10:42 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 02 Mar 2026 10:42 PM IST
सार

Israel Iran War: पश्चिम एशिया तनाव को लेकर हर तरफ चिंता जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच हिना खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। मगर, इसके बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

विज्ञापन
Hina Khan Getting Troll For Praise Prime Minister Narendra Modi strong leadership amid West Asia Tension
हिना खान-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार किया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच हर तरफ युद्ध के हालातों पर चिंता जताई जा रही है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर बहस का दौर जारी है। इस बीच हिना खान अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

विज्ञापन


'लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं, जो....'
पश्चिम एशिया तनाव को लेकर फिल्मी सितारे भी रिएक्शन दे रहे हैं। और, सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर रहे हैं। चर्चित अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। हिना खान ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए दो फोटो साझा की हैं, जिसमें फोटो पीएम मोदी की है। वहीं, एक तस्वीर में छोटा बच्चा डंडे से सड़क पर पहिया चला रहा है। इसके साथ हिना ने लिखा है, 'जो ये भी ठीक से नहीं चला सकते, वो उन पर सवाल उठा रहे हैं, जो इतना बड़ा देश चला रहे हैं। साहस, हिम्मत, विडंबना। जय हिंद'।
विज्ञापन




इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच क्या रद्द होगा अनूप जलोटा का कॉन्सर्ट? भजन गायक ने जताई चिंता; कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


हिना खान के पोस्ट पर आए लोगों के रिएक्शन
हिना खान ने अपने इस पोस्ट के जरिए देश विरोधियों को जवाब दिया है। इसके जरिए उन्होंने यह कहने की कोशिश की है कि जो लोग छोटी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभा सकते, वे देश की बागडोर संभालने वाले नेता पर सवाल उठा रहे हैं। मगर, प्रधानमंत्री की तारीफ वाले हिना खान के इस पोस्ट पर नेटिजन्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग हिना खान के सपोर्ट में भी आए हैं। उनका समर्थन जताते हुए लिख रहे हैं, संकट के समय देश के नेतृत्व के साथ खड़ा होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed