फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Iran Israel War: Anup Jalota Abu Dhabi concert may be cancelled amid West Asia Tension

इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच क्या रद्द होगा अनूप जलोटा का कॉन्सर्ट? भजन गायक ने जताई चिंता; कही ये बात

Mon, 02 Mar 2026 09:56 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 02 Mar 2026 09:56 PM IST
सार

West Asia Tension: पश्चिम एशिया में जारी टकराव के बीच अनूप जलोटा ने अपने आबू धाबी में होने वाले आगामी कॉन्सर्ट को लेकर बात की है। उन्होंने इस्राइल-ईरान युद्ध पर चिंता जाहिर करते हुए जल्द हालात सामान्य होने की दुआ की है।

विज्ञापन
Iran Israel War: Anup Jalota Abu Dhabi concert may be cancelled amid West Asia Tension
अनूप जलोटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और ईरान में युद्ध के हालातों के बीच लगातार हो रही बमबारी और मिसाइल हमले के कारण कई देशों में कार्यक्रमों और आयोजनों को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। इसी बीच मशहूर भजन गायक और रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट अनूप जलोटा ने अपने आगामी कॉन्सर्ट को लेकर बात की। यह कॉन्सर्ट आबू धाबू के लिए प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों पर पड़ सकता है तनाव का असर
अनूप जलोटा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात पर चिंता जताई, बल्कि यह भी बताया कि इस तनाव का असर उनके अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों पर पड़ सकता है। अनूप जलोटा ने कहा कि हाल ही में उनका एक शो दोहा में हुआ था और सब कुछ ठीक से संपन्न हुआ। मगर, आने वाले समय को लेकर वे पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

विज्ञापन

आबू धाबी कॉन्सर्ट पर क्या बोले भजन गायक?
अनूप जलोटा ने आगे कहा, 'अप्रैल महीने में मेरा एक कॉन्सर्ट अबू धाबी में होने वाला है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह साफ नहीं है कि कार्यक्रम तय समय पर हो पाएगा या नहीं। जब किसी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन जाते हैं, तो बड़े आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर असर पड़ता है। सुरक्षा कारणों से सरकारें और आयोजक कई बार कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर देते हैं। ऐसे में कलाकारों के लिए भी स्थिति अनिश्चित हो जाती है'।

अमन व शांति के लिए की कामना
उन्होंने आगे कहा, 'मैं शांति की कामना करता हूं और चाहता हूं कि हालात जल्द सामान्य हो जाएं। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता और इससे सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है। भारत के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं, क्योंकि देश में मजबूत नेतृत्व है'। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से ही भारत के लोग अपने घरों में सुरक्षित और शांतिपूर्वक रह पा रहे हैं'। गौरतलब है कि ईरान और इस्राइल के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। बमबारी, ड्रोन हमले और मिसाइल हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हालिया हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

-आईएएनएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed