फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   hamari wali good news juhi parmar talks about serial

धारावाहिक 'हमारी वाली गुड न्यूज' को लेकर बोलीं जूही परमार, ‘यह शो सास-बहू के संबंधों का नजरिया बदलेगा’

Tue, 29 Sep 2020 08:11 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Sep 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
hamari wali good news juhi parmar talks about serial
मनोरंजन करेंगे ये चार सीरियल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पांचवें सीजन की विजेता और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जूही परमार अपने एक नए शो के साथ वापस आ रही हैं। यह शो भी नया है और इसकी विचारधारा भी। इसका नाम है 'हमारी वाली गुड न्यूज'। शो में जूही एक ऐसी सास का किरदार निभा रही हैं जिसकी बहू के सामने बच्चा पैदा न करने जैसी स्थिति है। और इस स्थिति को समझते हुए खुद सास अपनी बहू के लिए एक बच्चे को जन्म देने का फैसला करती है।

विज्ञापन

 

इस शो की विचारधारा बहुत चुनौतीपूर्ण है लेकिन, जूही इसे चुनौतीपूर्ण नहीं, बल्कि एक सकारात्मक कोशिश मानती हैं। वह इस मुद्दे पर कहती हैं, 'हर सास के सामने अपनी बहू को लेकर दो विकल्प होते हैं या तो वह हर मुद्दे को लेकर अपनी बहू को खरी-खोटी सुना सकती है, या फिर हर चीज में उसका समर्थन कर सकती है। अगर इस धारावाहिक के मुद्दे को सकारात्मक नजरिए से देखा जाए तो यह कई सासों को अपनी बहू के प्रति उनका नजरिया बदलने के लिए प्रेरित कर सकता है। इसे देखकर वह सोच सकती हैं कि अगर मैं अपने किरदार में अपनी बहू के साथ ऐसा कर सकती हूं तो दूसरी सास क्यों नहीं?'

विज्ञापन

 

जूही आगे कहती हैं, 'हर कोई चाहता है कि उसके घर में उसकी बहू एक बच्चे को जन्म दे। लेकिन, जब उसे पता चले कि उसकी बहू के लिए यह नामुमकिन है तो उसे कोसने की बजाय अगर खुद आगे आकर सास इस तरह का कोई फैसला करती है कि जो काम उसकी बहू नहीं कर सकती तो वह खुद करके दे, तो यह एक उच्च विचार तो है ही, साथ ही दुनिया की नजर में एक उदाहरण बनने वाली भी बात है। मुझे आशा है कि इस शो को देखने के बाद कई बहुएं यह कह पाएं कि इस शो को देखकर उनके प्रति उनकी सास का नजरिया और बर्ताव बदल गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले महीने में जी टीवी चार धारावाहिकों की शुरुआत कर रहा है जिसमें से एक यह 'हमारी वाली गुड न्यूज' भी है। इन चार धारावाहिकों में बाकी के तीन धारावाहिक 'अपना टाइम भी आएगा', 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' और 'ब्रह्मराक्षस 2' शामिल हैं। सोमवार को चैनल ने इन चारों धारावाहिकों की लॉन्चिंग के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें इन धारावाहिकों के मुख्य कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही कलाकारों ने धारावाहिक में अपने किरदारों के बारे में भी जानकारियां दीं।

 

धारावाहिक 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' में दुलारी की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री ज्योति शर्मा अपने किरदार के बारे में बताती हैं कि उनके किरदार में सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती है, 'उन्होंने बताया दुलारी के लिए अपने पति भगवान राम जैसे हैं और उनमें वह अटूट विश्वास भी रखती है। लेकिन, उसके मोहल्ले की जो दूसरी औरतें हैं, वह उन्हें सूर्पनखा समझती है। दरअसल, वह औरतें उसके पति पर डोरे डालने की कोशिश करती हैं। फिर दुलारी का काम इन सूर्पनखाओं से अपने पति की रक्षा करना है। मेरे लिए इस किरदार में सबसे अच्छी बात यही है।'

 

धारावाहिक 'ब्रह्मराक्षस 2' में कालिंदी का किरदार निभा रही अभिनेत्री निक्की शर्मा बताती हैं कि वह इस शो को करते हुए थोड़ी दबाव में हैं। उन्होंने कहा, 'इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस का यह शो है और इसका पहला सीजन बहुत बड़ा हिट हुआ है इसलिए प्रशंसकों की तरफ से आशाओं का मेरे ऊपर थोड़ा दबाव जरूर है। लेकिन, इसी के साथ में खुश भी हूं कि इस किरदार को निभाने का मौका मुझे मिला है। जब मुझे यह किरदार मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं आशा करती हूं कि मैं इस किरदार को भलीभांति निभा पाऊं और लोग इसे पसंद करेंगे।'

 

समाज में फैले वर्गभेद पर कटाक्ष करने के लिए भी एक शो 'अपना टाइम भी आएगा' शुरू होने जा रहा है। इस शो में युवा अभिनेत्री अनुष्का सेन मुख्य भूमिका निभा रही हैं। रानी के किरदार में अनुष्का इससे बहुत प्रभावित हैं। वह कहती हैं कि रानी की सोच एकदम खुले ख्यालात वाली है। अनुष्का ने कहा, 'रानी वर्ग भेद को नहीं समझती और खुलकर सपने देखती है। उसके पिता भी उसको झूठी तसल्ली न देकर उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह किरदार मुझे चुनौतियां देता है और प्रेरणा भी। साथ ही यह शो बहुत से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा देगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed