फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Gulki Joshi Yukti Kapoor Bhavika Sharma and Sonali Naik talks About Their Upcoming Serial Madam Sir

यूपी की पुलिस और लखनऊ की चाय की चुस्कियां नए धारावाहिक ‘मैडम सर’ की कलाकारों ने साझा किए किस्से

Wed, 05 Feb 2020 08:48 AM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Feb 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Gulki Joshi Yukti Kapoor Bhavika Sharma and Sonali Naik talks About Their Upcoming Serial Madam Sir
मैडम सर स्टारकास्ट - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लखनऊ की ठिठुराती सर्दी में सुबह की शूटिंग, कुल्हड़ वाली गर्मागर्म चाय और जायके अवधी अंदाज के। शूटिंग तो यादगार रही ही, यहां के जायके और चाय की चुस्की भी हमारे जेहन में बस गई है। अब तो हम मुंबई में लखनऊ की कुल्हड़वाली चाय मिस करते हैं, सोचते हैं कि एक फ्रेंचाइजी को शो के साथ ही अटैच कर ले जाएं। शो प्रमोशन के लिए शहर पहुंची टीवी अभिनेत्रियों गुल्की जोशी, युक्ति कपूर, भाविका और सोनाली ने शहर से जुड़ी अपनी सुनहरी यादें साझा कीं। चारों कलाकार जल्द प्रसारित होने वाली धारावाहिक ‘मैडम सर’ के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे थे।

विज्ञापन


कलाकारों ने बताया कि शो उनके भीतर पुलिस वालों के जज्बात, उनके सामने आने वाली चुनौतियों, एक महिला कर्मी और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने का उनका नया नजरिया देगा। शो में इंस्पेक्टर हसीना मलिक का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री गुल्की जोशी और हेड कॉन्स्टेबल पुष्पा सिंह बनीं सोनाली नाईक ने बताया कि जनवरी के आखिरी दिनों में लखनऊ में तीन दिन शूट किए। सुबह पौने 6 बजे से ठंड में शूटिंग लोकेशन पर पहुंचकर वर्दी में शूट करना इतना बर्फीला अहसास था कि ब्रेक लेते ही हम कुल्हड़वाली चाय पीने लालबाग चल देते।
विज्ञापन


गुल्की और सोनाली ने बताया चूंकि शो एक मेसेज दे रहा है इसलिए उस हिसाब से थोड़ा हाव-भाव बदलना पड़ा। शो में सब इंस्पेक्टर कड़क करिश्मा बनीं युक्ति कपूर और एएसआई संतोष बनी भाविका शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लखनऊ में शूटिंग के दौरान हम सबने बहुत से लजील व्यंजनों का स्वाद लिया। युक्ति ने बताया कि चारों के हाव-भाव, पहनावे को पुलिसिया अंदाज वाला लुक परफेक्ट रहे। पुलिसिया कार्यप्रणाली से वाकिफ रहें, इसके लिए कानपुर से एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हमें टिप्स देते थे, बारीकियां बताते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed