फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   grand masti Movies will 200 cut on before TV shows

'ग्रैंड मस्ती' पर चलेगी कैंची, न ग्रैंड बचगी न मस्ती

Thu, 22 Jan 2015 05:35 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
grand masti Movies will 200 cut on before TV shows

निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' को रिलीज के 17 महीने के बाद आखिरकार टेलीविजन पर दिखाए जाने की अनुमति मिल गई है। लेकिन इस सेक्स कॉमेडी के लिए रास्ता अभी भी साफ नहीं हुआ है क्योंकि टीवी पर दिखाए जाने से पहले इस फिल्म के 200 से भी ज़्यादा दृश्यों और संवादो पर कैंची चलाने की मांग सेंसर बोर्ड ने रखी है।

विज्ञापन


मुंबई के अखबार मिड डे के अनुसार बोर्ड के एक अधिकारी ने सूचना देते हुए कहा, "फ़िल्म को सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा लेकिन पहले निर्माता कंपनी को फ़िल्म के आपत्तिजनक चीज़ों को कट करने के बाद सेंसर बोर्ड को दिखाना होगा।"
विज्ञापन


इतने कट के बाद क्या बचेगा फिल्म में?

grand masti Movies will 200 cut on before TV shows

बॉलीवुड की बोल्ड फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' को टीवी पर दिखाए जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। वहीं यह फिल्म पिछले सात महीने बाद टीवी पर दिखाए जाने वाली पहली फिल्म भी होगी। क्योंकि पिछले कई महीनों से नई फिल्मों को सेटेलाइट अधिकार नहीं मिले हैं।

हालांकि 200 से भी ज्यादा कट लगने के बाद फ‌िल्म में देखने लायक क्या बचेगा इसकी कल्पना करना मुश्किल है। वैसे ग्रैंड मस्ती से पहले भी कुछ फ़िल्मों को टेलीविज़न पर दिखाए जाने के लिए कट किया गया था जैसे - डर्टी पिक्चर (सौ से ज़्यादा कट), गैंग्स ऑफ़ वासेपुर (सौ से ज़्यादा कट) डेल्ही बेल्ही (20 से ज़्यादा कट)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed