फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Good News: Actress Pooja Banerjee announced her pregnancy the actress is going to become a mother soon

गुड न्यूज: अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने फैंस को दी खुशखबरी, जल्द ही मां बनने वाली हैं अभिनेत्री

Tue, 02 Nov 2021 11:01 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 02 Nov 2021 11:01 AM IST
सार

टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ नजर आने वालीं अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं।

विज्ञापन
Good News: Actress Pooja Banerjee announced her pregnancy the actress is going to become a mother soon
अभिनेत्री पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी इन दिनों टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ नजर आ रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह कुछ महीनों में ‘कुमकुम भाग्य’ छोड़ने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन जब शो के मेकर्स को इस बारे में पता चला तो एक्ट्रेस उनका जवाब सुनकर हैरान रह गईं। 

विज्ञापन

एक अखबार से बात करते हुए पूजा ने बताया, “मैंने मेकर्स से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो वह मुझे रिलीज कर दें। वैसे भी मैं कुछ महीनों में शो छोड़ने का प्लान कर रही थी। ऐसे में अगर वे चाहे तो मुझे रिप्लेस कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझे शो पर रखना चाहते हैं और पूछा, “आप डिलीवरी के कितने दिन के बाद शो में लौंट सकती हैं?”

विज्ञापन

Good News: Actress Pooja Banerjee announced her pregnancy the actress is going to become a mother soon
अभिनेत्री पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान उन्होंने बताया कि शो की यूनिट उनकी सुविधा और आराम के हिसाब से काम कर रही है। प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए पूजा ने कहा कि, “मुझे लगा कि कुछ ठीक नहीं है, तो एक दिन शूट के लिए निकलने से पहले मैंने टेस्ट करवाया। 4 बजे के आसपास, मुझे रिपोर्ट मिली, जिसमें यह साफ लिखा था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। 

Good News: Actress Pooja Banerjee announced her pregnancy the actress is going to become a mother soon
अभिनेत्री पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

जब मैंने अपने पति संदीप सेजवाल से कहा कि मुझे लेने आ जाएं, क्योंकि मैं फोन पर उन्हें ये खबर नहीं बता सकती। इस बारे में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने एक हैपी डांस भी किया। पूजा ने कहा कि हम दोनों एक बेटी चाहते थे। मैं उसे तैयार करना चाहती हूं और सुन्दर स्विमिंग कॉस्टयूम पहनाउंगी”।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed