फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   get a paid tour inside bigg boss house

आप भी पा सकते हैं बिग बॉस के घर का टिकट!

Wed, 17 Oct 2012 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Oct 2012 05:45 PM IST
विज्ञापन
get a paid tour inside bigg boss house

बिग बॉस 6  की चर्चा चारों और है, हो भी क्यों ना इस शो ने इस बार पारिवारिक शो होने का जो वादा किया था। लेकिन इस बार इस शो के चर्चा का कारण कुछ और है।

विज्ञापन


जी हां,  कलर्स चैनल ने बिग बॉस 6 में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई है और इसका उदाहरण है बिग बॉस के प्रतिभागी काशिफ कुरैशी। इसके अलावा कलर्स चैनल इस बार आम लोगों को बिग बॉस के घर में धूमने और सलमान खान से मिलने का मौका भी दे रहा है।
विज्ञापन


जो भी आम व्यक्ति बिग बॉस का घर देखने का इच्छुक है उनके लिए बिग बॉस टूर लॉन्च किया गया है। लेकिन ध्यान रहे ये टूर पेड है। 19 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा ये पेड टूर में आम व्यक्ति बिग बॉस के घर में जाकर लाइव एक्शन सीधे देख सकेंगे, घर की रियैलिटी देखे सकेंगे और इसके फार्मेट से जुड़े अन्य आकर्षणों के अलावा प्रोडक्शन और सेट की बारीकियों से भी रूबरू होंगें। इस मौके के लिए कलर्स ने स्पेशल बसें भी शुरू की हैं, इस टूर का मकसद बिग बॉस के बारे में लोगों के मन में उत्पन्न जिज्ञासा को शांत करने के लिए किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पेड टूर वीरवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चालू रहेगा और यह सीजन समाप्त होने तक चालू रहेगा। इसमें शामिल प्रमुख आकर्षणों में एक गुप्त मार्ग से 'हाउस टूर' और एक खास गैलरी से दिखाया जाने वाला नजारा शामिल है जहां से आप घर में लाइव एक्शन देख सकते हैं। 'हॉल ऑफ फेम' भी है, जहां पर विजिटर अपने मनपसंद सीजनों के यादगार मूवमेंट के साथ सबसे लोकप्रिय सदस्यों के यादगार लम्हों को दोबारा देख सकेंगे।

'कंट्रोल रूम' - सभी प्रोडक्शन एक्टिविटी का सेंटर और हर पल को कैप्चर करते कई कैमरे, 'कान्फेशन रूम' - दर्शकों के लिए एक कमरा, जहां वे बिग बॉस के घर के सदस्य का रोल प्ले करने का मौका पा सकते हैं और आखिरी में ‘सलमान के लकड़ी के बंगले‘ का दृश्य-यह वो जगह है जहां होस्ट शूटिंग के दौरान, शांत बैठा रहता है।

शुक्रवार के टूर हाईलाइट होंगे जिसमें विजिटरों को होस्ट, सलमान का एविक्शन एपिसोड देखने का अवसर मिलेगा! विजिटरों को मजेदार बिग बॉस टूर का सामान खरीदने का भी मौका मिल सकता है।


इस मामले में शो के होस्ट सलमान खान का कहना है कि, एक आम आदमी के लिए प्रतियोगी के रूप में घर में जाने के अवसर से लेकर प्रतियोगियों के अंदर रहते उसमें जाने का अवसर प्रदान करके बिग बॉस 6 अपने ‘अलग छे‘ के टैगलाइन को साकार कर रहा है। यह एक असली मौका है जो दर्शकों को घर के अंदर मौजूद हस्तियों से जोड़ता है और यह एक ऐसा शो है जो लोगों द्वारा और लोगों के लिए है और अब इसके दरवाजे आम लोगों के लिए खुल गए हैं।

अब देखना ये होगा कि बिग बॉस 6 के इस टूर से आम व्यक्ति अपने को कितना और कैसे जोड़ पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed