फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauahar Khan Gave Grocery List To Husband Zaid Darbar The Fans Said Brother This Is What Happens After Marriage

सोशल मीडिया: गौहर खान ने पति को थमाई राशन की लिस्ट, मॉल में जाकर यूं चिल्लाते नजर आए जैद

Tue, 05 Oct 2021 07:33 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 Oct 2021 07:33 PM IST
सार

एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। 'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान अक्सर फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
 

विज्ञापन
Gauahar Khan Gave Grocery List To Husband Zaid Darbar The Fans Said Brother This Is What Happens After Marriage
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। 'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान अक्सर फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में गौहर खान एयरपोर्ट पर मस्ती में भंगड़ा कर रही हैं। गौहर इन दिनों वेकेशन पर हैं। वह तुर्की छुट्टियां मनाने गई हैं और वहीं से उन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है। 

विज्ञापन


गौहर अपने पति जैद दरबार के साथ भी फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं, उनके पति जैद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसको उनके और गौहर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो की बात ही कुछ ऐसी है कि उनके फैंस भी जैद की सिचुएशन को भली भांती समझ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैद मॉल राशन की लिस्ट लेकर पहुंचते हैं।  जहां जाने के बाद वे कंफ्यूज नजर आते हैं और मॉल में ही चिल्लाना शुरू कर देते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)



जैद की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'भाई शादी के बाद यही होता है।' वहीं, दूसरे ने लिखा- 'यहां भी हाल कुछ ऐसा ही है'। इस वीडियो को 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार टिप्पणियां आ रही हैं।

वहीं, गौहर खान ने भी 4 अक्तूबर को अपना डांस वीडियो शेयर किया था। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का पॉपुलर गाना 'वाइब' सुनाई दे रहा हैस  जिस पर गौहर जबरदस्त डांस कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में गौहर ने लिखा, 'जब मैं सफर पर हूं, तब अपनी भावनाओं को सही से दिखाने के लिए एकदम परफेक्ट वाइब!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed