फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   FWICE sent letter to the Maharashtra CM Udhav Thackeray spotlighting Due payments

अमर उजाला का असर: महाराष्ट्र सरकार तक पहुंचा टीवी कलाकारों के बकाया भुगतान का मामला

Wed, 27 May 2020 08:31 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 May 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
FWICE sent letter to the Maharashtra CM Udhav Thackeray spotlighting Due payments
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी धारावाहिकों में काम करने वाले कलाकारों का पैसा मारकर बैठ जाने वाले धारावाहिक निर्माताओं का मामला अब महाराष्ट्र सरकार तक पहुंच गया है। फिल्म कामगारों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज ने महाराष्ट्र सरकार से इस बारे में शिकायत की है। फेडरेशन ने मांग की है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद धारावाहिकों की शूटिंग शुरू होने से पहले सारे कलाकारों और तकनीशियनों का बकाया भुगतान कराया जाए और इसके बाद हर महीने इन लोगों को भुगतान का नियम बनाया जाए।

विज्ञापन


अमर उजाला पहले लॉकडाउन के बाद से ही फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम करने वाले कलाकारों और तकनीशियनों की आर्थिक दिक्कतों को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट्स करता रहा है। फिल्मों और टीवी के धारावाहिकों में काम कर चुके कई कलाकार ऐसे हैं जिन्हें महीनों से बाकी उनका मेहनताना अब तक नहीं मिला है। अमर उजाला के प्रयासों का असर हुआ और सिनटा जैसी तमाम संस्थाओं ने इन कलाकारों को आर्थिक मदद के अलावा राशन आदि भी उपलब्ध कराया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि धारावाहिक निर्माताओं के पुराने नियमों के मुताबिक शूटिंग के हिस्सा रहे कलाकारों और कर्मचारियों को उनका वेतन तीन महीने बाद दिया जाता है। लॉकडाउन के दौरान कुछ कामगारों की यह शिकायत रही कि उनके किए काम का पैसा पिछले साल से निर्माताओं के पास अटका हुआ है। ऐसी मुश्किल घड़ी में भी वह कामगारों को पैसा देने के मूड में नहीं थे। अगर फेडरेशन की इस मांग पर सरकार मुहर लगा देती है तो सभी निर्माता बकाए का भुगतान करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ने शूटिंग शुरू करने के लिए सरकार के सामने कुछ और भी सुझाव पेश किए हैं जिनमें से एक सुझाव यह है कि किसी भी प्रोजेक्ट की शूटिंग के हिस्सा रहने वाले सभी कास्ट और क्रू को शूटिंग पूरी तरह खत्म हो जाने के बाद ही अपनी घर जाने की इजाजत दी जाए। जब तक शूटिंग चले तब तक सभी कामगार शूटिंग स्थल के आसपास निर्माताओं के तय किए होटल में ही रुकेंगे। यह नियम कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की दृष्टि से फेडरेशन ने अपनी सूची में शामिल किया है।

इसके अलावा फेडरेशन के मुख्य सुझावों की बात करें तो इस बार फेडरेशन कम से कम वर्करों को साथ लेकर काम करवाने के लिए भी तैयार हो गई है। इससे पहले महासंघ का कहना था कि अगर निर्माता कम कारीगरों के साथ काम करेंगे तो उन्हें यह उनकी आदत भी बन सकती है। फेडरेशन ने सभी निर्माताओं को अपने सेट पर कम से कम तीन वॉशरूम की व्यवस्था करवाने की भी बात कही है। और उसमें भी कहा गया है के उन वॉशरूम को हर घंटे सैनिटाइज भी किया जाए।

उसके अलावा अब किसी भी सेट पर शूटिंग देखने के लिए आने वाले लोगों को घुसने की अनुमति नहीं होगी। बाकी सारे सुझाव वही हैं जिनका जिक्र फेडरेशन पहले भी कर चुकी है। जैसे हर कलाकार और कर्मचारी के लिए सैनिटाइजर और फेस मास्क अनिवार्य रहेगा और उनकी रोजाना जांच भी होगी। सेट पर एंबुलेंस, डॉक्टर और नर्स की व्यवस्था अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed