फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   friday nominations reveals sampats true self

जुम्मे की रात संपत की असलियत आई सबके सामने

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
friday nominations reveals sampats true self

बिग बॉस के घर में यूं तो आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है लेकिन नॉमिनेशन से पहले दिन यानी 25वें दिन गुरूवार को किसी को उम्मीद नहीं थी कि करिश्मा के साथ ऐसा कुछ होगा। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस के घर में 25वें दिन और 26वें दिन यानी सलमान खान के साथ जुम्मे की रात क्या-क्या हुआ।

विज्ञापन


करिश्मा ने राजीव से की बात
करिश्मा ने बताया कि उन्हें मालूम है उन्हें पिता बहुत बीमार है और उनकी हालत दिन पर दिन बिगड्ती जा रही है लेकिन मैं अपने डैड की खातिर, उन्हें खुश करने की खातिर और अपने कॅरियर को नए आयाम देने के लिए यहां आईं थी लेकिन घर के माहौल को देखकर मुझे लगता है कि मैंने यहां आकर अपराध कर दिया। वहीं सिद्दू भी करिश्मा को कहने लगे कि तुम्हें वाकई सैल्युट करने का मन करता है।
विज्ञापन


डेलनाज भड़की संपत पर
संपत ने घर में बुधवार को सपना के साथ मिलकर खूब बवाल मचाया था, इस पर 25वें दिन डेलू को बहुत गुस्सा आ रहा था कि संपत जी ने जो भी किया बहुत गलत किया। वो बिना वजह हमारी टीम पर अपना गुस्सा निकाल रही हैं। वही डेलनाज का कहना है कि संपत जी इसे खेल की तरह नहीं ले रहीं। ये तो मनोरंजन का शो है। तो हर टास्क को टास्क की तरह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत है सभी लड़कियों से खफा
सभी लड़कियों ने एक-दूसरे के गिले-शिकवे दूर कर सपना को माइक पहनने के लिए तैयार किया। आखिरकार सपना ने माइक पहन लिया। संपत किसी लड़की से बात करने के लिए राजी नहीं। उसने सपना के अलावा किसी और लड़की के साथ बैठने को मना कर दिया। सबने संपत को समझाया कि आप हमारे बीच में से एक हैं। लेकिन संपत ने किसी की एक ना सुनी। जिससे आश्का संपत से काफी अपसेट हो गई और रोने लगी। आखिरकार संपत को असीम, सिद्दू और सब लड़कियों ने मना ही लिया।

सिद्दू को बिग बॉस ने दी चुनौती
इधर बिग बॉस ने निकेतन की पार्टी को लक्जरी बजट के लिए कुछ प्वॉइंट्स कमाने का मौका दिया। जिसमें कैमरा पार्टी के सहायक सिद्दू को चुनौती के रूप में एक कार्य दिया गया। जिसमें सिद्दू के हाथ बंधे होंगे और उन्हें पैनिक रूम में जहां सायरन बजते ही दीवारें आपस में जुड़ने लगेंगी से सिद्दू को जमीन पर पड़े सिक्कों को एक बक्से में डालना होगा। जिसमें वो जितने सिक्के उठाएंगे उनको उसी हिसाब से प्वॉइंट्स मिलेंगे।

डेलनाज ने चुना नया कैप्टन
डेलनाज ने आंख पार्टी से उर्वशी और आश्का को कैप्टन के लिए बेहतर माना। वहीं निकेतन की टीम ने आश्का को चुना। सभी घरवालों की सहमति से आश्का को चुना और उसका कारण भी दिया।

अचानक करिश्मा हुई घर से बेघर
बिग बॉस ने करिश्मा और सिद्दू को बुलाया और करिश्मा को कहा कि उनके पिता की तबियत बहुत खराब है वो चाहे तो अभी घर से जा सकती हैं। करिश्मा ने आखिरकार दुखी मन से घर से विदा ले ली।

आ गई जुम्मे की रात
सलमान ने घरवालों को खबर दी कि करिश्मा के पिताजी की डेथ हो गई है, ऐसे में उन्होंने करिश्मा से सबकी बात की। करिश्मा ने कहा कि वो जानती थीं कि ऐसा होगा लेकिन वो नहीं जानती थी कि वो अपने पिता से नहीं मिल पाएंगी। उन्होंने सबको थैंक्स और सॉरी बोला। घरवालों ने उनको दुआएं दी। वही सलमान ने कहा कि अब घर से दो लोग और बेघर होंगे।

सना को मिला गुप्त टास्क
बिग बॉस सना को कहा कि वे दो बार गुप्त टास्क सही से नहीं कर पाईं। लेकिन उन्हें एक मौका और देते हुए सबको अपने खिलाफ करना है और सबसे ज्यादा नॉमिनेट के वोट पाने है यदि सना को नॉमिनेट के सबसे ज्यादा वोट मिले तो इस बार की नॉमिनेशन में सना सुरक्षित रहेंगी अगर सना ऐसा नहीं कर पाई तो इस बार वो नॉमिनेट हो जाएंगी। सना अपने खुफिया कार्य में लग गई।

डेलू ने की सबकी शिकायत
डेलू ने बताया कि निकेतन ने टास्क के बाद ठीक से बात की। वहीं निकेतन ने बताया कि उनकी टीम में संपत ने सबसे ज्यादा रिएक्ट किया। सलमान ने संपत को समझाया कि ये सिर्फ खेल है इसे आप उसी तरह से लें। वहीं संपत ने कहा कि उन्हें ये गेम समझ नहीं आ रहा और कोई उन्हें इसके बारे में ठीक से बता भी नहीं पा रहा है।

संपत की असलियत सबके सामने आईं
कस्टमर कॉल ने संपत की असलियत खोली कि उन्होंने बिग बॉस से माफी मांगी जबकि घरवालों को बताया कि बिग बॉस ने उनसे माफी मांगी थी। संपत ने इसकी हामी भी भरी। घरवालों ने भी कहा कि संपत गेम को अच्छी तरह समझती हैं लेकिन वो सिर्फ सबके साथ गेम खेल रही हैं। सपना ने कहा कि संपत ने मुझसे प्रोमिस लिया कि वो उन्हें घर से बाहर निकालेंगी।


असीम हुए घर से बेघर
असीम के घर जाने से सपना बहुत दुखी थी और गाना गाने लगी। असीम जैसे ही स्टेज पर पहुंचे अचानक गिर पड़े। असीम ने कहा कि उन्हें फिर से खुली हवा में आना अच्छा लग रहा है। इतना ही नहीं सलमान ने असीम को अधिकार दिया कि वे दूसरे नॉमिनेट सदस्यों में से कौन बाहर आएगा। तो सपना ने कहा कि मुझे निकलना है। लेकिन सलमान ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक मजाक था, इस बार सिर्फ असीम ही बाहर आएंगे। आखिरकार जुम्मे की रात हुई खत्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed