Pakistani Shows: ‘जिंदगी’ चैनल की फिर हुई भारत में एंट्री, अब इन चैनलों पर दोबारा देख सकेंगे ‘जिंदगी गुलजार है’
देश में एक बार फिर फवाद खान और सनम सईद का शो ‘जिंदगी गुलजार है’ टीवी पर आ गया है। इस शो के अलावा कई सारे पाकिस्तानी ड्रामा जिंदगी नाउ चैनल पर दिखाए जाएंगे। वहीं, बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में भी इस चैनल पर प्रसारित होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सीरियल्स अपनी कहानी और सीन्स की वजह से मीम्स का कारण बनते हैं, तो वहीं पाकिस्तानी सीरियल्स को लोग काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर देश में ‘जिंदगी’ चैनल शुरू हो चुका है। इस चैनल पर कई दिल छू लेने वाली कहानियां लोगों को देखने को मिली थीं। पाकिस्तानी ड्रामा की एक खास बात है कि इनमें जबरदस्ती का ड्रामा नहीं होता और शायद इसलिए ही लोगों को यह काफी पसंद आते हैं। अब फवाद खान और सनम सईद का शो ‘जिंदगी गुलजार है’ दोबारा से टीवी पर आ गया है।
‘जिंदगी गुलजार है’ के जारूम और कशफ की लव स्टोरी को बहुत पसंद किया गया था। इसी शो की वजह से फवाद खान और सनम सईद देश के हर घर में मशहूर हो गए थे। वहीं, फवाद खान की बॉलीवुड में एंट्री हुई थी और उन्हें ‘खूबसूरत’ में काम करने का मौका मिला था। यही नहीं 'हमसफर' जैसे शो को भी जनता ने खूब प्यार दिया था।
एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रामा भारतीय जनता को दीवाना बनाने के लिए शुरू हो चुके हैं। ‘जिंदगी गुलजार है’ को जिंदगी नाउ चैनल पर दिखाया जा रहा है। टाटा प्ले जिंदगी (चैनल 154), डिश जिंदगी एक्टिव (चैनल 117) और डी2एच जिंदगी एक्टिव (चैनल 117) पर दिखाया जा रहा है। इस चैनल पर ‘मिसेज एंड मिस्टर शमीम’, ‘कितनी गिरहें बाकी हैं’, ‘आओ जरा’ और ‘सदके तुम्हारे’ जैसे कई और शोज भी दिखाए जाएंगे।
पाकिस्तानी शोज के अलावा इस चैनल पर बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में भी दिखाई जाएंगे। तिग्मांशु धुलिया के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू और अमित साध की ‘बारिश और चाउमीन’ इस चैनल पर दिखाई जाएगी। इसके अलावा केतन मेहता की ‘टोबा टेक सिंह’ और तनुजा चंद्रा की ‘सिलवट’ भी दिखाई जाएगी।