फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   fahad ali dislikes chocolaty roles

फहद अली को पसंद नहीं हैं चॉकलेटी भूमिकाएं

Sat, 06 Oct 2012 10:35 AM IST
मुम्बई/आईएएनएस
मुम्बई/आईएएनएस Updated Sat, 06 Oct 2012 10:35 AM IST
विज्ञापन
fahad ali dislikes chocolaty roles

चैनल 'वी' के 'द बड्डी प्रोजेक्ट' में बागी किशोर के रूप में केशव देसाई (केडी) की भूमिका निभा रहे फहद अली का कहना है कि वह ग्रे कैरेक्टर की भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। फहद ने बताया कि, "मैं अपने चरित्र में ग्रे शेड पसंद करता हूं। हालांकि मैं पूरी तरह नकारात्मक भूमिका नहीं निभाना चाहता, लेकिन मैं चॉकलेटी लड़के की भूमिकाएं भी नहीं करना चाहता।"

विज्ञापन


फहद 'बालिका वधू', 'छोटी सी जिन्दगी', 'जिंदगी कहे- स्माइल प्लीज' और 'गुमराह' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं।

फहद को किशोरों पर आधारित कार्यक्रम सबसे अधिक पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मैं किशोरों पर आधारित कार्यक्रम पसंद करता हूं। वे मुख्यधारा के अन्य कार्यक्रमों से अलग होते हैं।"
विज्ञापन


फहद (23) फिल्मों में काम भी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं बॉलीवुड का हिस्सा बनना चाहता हूं। लेकिन फिलहाल मेरा ध्यान 'द बड्डी प्रोजेक्ट' पर है और मैं अपनी भूमिका को पसंद कर रहा हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed