फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Fabulous Lives vs Bollywood Wives Fame Shalini Passi Share Experience Of Bigg Boss 18

Shalini Passi In Bigg Boss 18: झगड़ों से सहम जाती हैं शालिनी, बताया कैसा लगा बिग बॉस के घर में जाकर

Thu, 05 Dec 2024 07:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Dec 2024 07:17 PM IST
सार

रियालिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आईं शालिनी पासी हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों से मिलीं। इस रियालिटी शो और प्रतियोगियों के साथ अपने अनुभव के बारे में शालिनी ने काफी कुछ बताया है।

विज्ञापन
Fabulous Lives vs Bollywood Wives Fame Shalini Passi Share Experience Of Bigg Boss 18
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम-@shalini.passi

विस्तार

रियालिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' में अपने अलग अंदाज के कारण दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी इंटरनेट पर छा गई थीं। उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ चुकी है। हाल ही में वह रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' में प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचीं। बिग बॉस के घर में और प्रतियोगियों के साथ उनका अनुभव कैसा रहा, इस बारे में ही मीडिया को दिए इंटरव्यू में शालिनी पासी ने बताया।   

विज्ञापन

Fabulous Lives vs Bollywood Wives Fame Shalini Passi Share Experience Of Bigg Boss 18
शालिनी पासी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बॉस में मिला बहुत प्यार 
शालिनी पासी ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों से मिलकर काफी खुश नजर आईं। वह कहती हैं, ‘मुझे सेट पर और बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों से खूब प्यार मिला है। सभी प्रतियोगी मुझे अच्छे लगे हैं। शुरुआत में मुझे एक-दो लोग समझ नहीं आए लेकिन जब मैं शो से बाहर आई तो उनसे गले लगकर रो पड़ी। खासकर यामिनी शुरुआत में मुझे काफी एनर्जेटिक लगी, लेकिन जब उनसे देर रात तक बात की तो वह भी काफी अच्छी लगी।’



 

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ों से लगता है डर 
शालिनी स्वभाव से नम्रदिल की हैं। ऐसे में क्या ‘बिग बॉस 18’ जैसा शो उनके लिए है? यह सवाल पूछने पर वह कहती हैं, ‘मुझे झगड़ों से घबरारहट होती है, लाउड म्यूजिक और झगड़े के कारण मैं काफी सहम जाती हूं। ऐसा नहीं है कि मैं मजबूत नहीं हूं लेकिन मुझे यह सब अच्छा नहीं लगता है। जब मैं ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंंची तो प्रतियोगियों ने कहा कि उन्हें मेरे आने से पॉजिटिव एनर्जी मिल रही है। सभी मेरे आने से खुश थे।' 

विज्ञापन

मुश्किल काम है शो में बने रहना 
शालिनी पासी आगे कहती हैं, ‘ रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ में रहना काफी मुश्किल काम है। यहां प्रतियोगी कई महीनों तक अपने परिवार से दूर रहते हैं, उन पर मेंटल प्रेशन भी काफी होता है। मैं यही चाहती हूं कि लोग सभी प्रतियोगियों को सपोर्ट करें। आगे इन सबको खूब शो मिलें, हर रोज मिलें।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed