फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent Shweta Tiwari Talks About Her Fear And Related To Show To Amar ujala

EXCLUSIVE: 'खतरों के खिलाड़ी' के ऑफर पर कुछ ऐसा था श्वेता तिवारी का रिएक्शन, रोहित शेट्टी को लेकर कहीं ये बातें

Deepali Srivastava दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:19 PM IST
सार

  • कई बार ऑफर ठुकराने के बाद अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में शामिल हुईं श्वेता तिवारी
  • साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई है खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग
  • विशाल आदित्य संग श्वेता की बॉन्डिंग है सबसे जबरदस्त

विज्ञापन
EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent Shweta Tiwari Talks About Her Fear And Related To Show To  Amar ujala
श्वेता तिवारी, रोहित शेट्टी - फोटो : Instagram

विस्तार

टीवी का पर्दा अब छोटा नहीं रहा, अब टीवी के धारावाहिक और उसके कलाकार हर घर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। आज हम जिस टीवी अभिनेत्री की बात कर रहे हैं उन्हें हर कोई जानता है। वो कभी 'प्रेरणा' बनी तो कभी 'स्वीटी' बनकर दर्शकों का दिल जीता। हम बात कर रहे हैं अदाकारा श्वेता तिवारी के बारे में। श्वेता तिवारी इस बार कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आने वाली हैं। शो का 11वां सीजन 17 जुलाई से शुरू होगा। रोहित शेट्टी इस शो को सातवीं बार होस्ट कर रहे हैं। कोविड के चलते इस बार खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई है। शूटिंग के बाद इस शो के सभी कंटेस्टेंट केपटाउन से मुंबई लौट चुके हैं। सीजन 11 में श्वेता तिवारी के अलावा विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, वरुण सूद, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, महक चहल, दिव्यांका त्रिपाठी और सौरभ राज जैन नजर आएंगे।

विज्ञापन


घर-घर पहचान बना चुकी हैं श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी को टीवी की दुनिया की बड़ी एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। श्वेता ने 12 साल की उम्र में एक ट्रैवेल एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया था। जिसके लिए उन्हें 500 रुपये दिए जाते थे। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि, वो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। श्वेता ने एक्टिंग करियर की शुरूआत 'कलीरें' से की थी, लेकिन सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का रोल करने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई और उन्हें नई पहचान मिली।
विज्ञापन


'खतरों के खिलाड़ी' के शुरू होने से पहले श्वेता तिवारी ने अमर उजाला से खास बातचीत की है। चलिए जानते हैं इस बातचीत में उन्होंने क्या कुछ कहा है...
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- खतरों के खिलाड़ी का नाम सुनते ही लोग ये सोचकर डर जाते हैं कि खतरनाक स्टंट होंगे आपको जब ये ऑफर आया तो आपका क्या रिएक्शन था?
जवाब- खतरों के खिलाड़ी का ऑफर पहले भी कई बार आ चुका था मेरे पास और मैं हमेशा इसके लिए मना कर देती थी। क्योंकि इसे करने की मुझमे हिम्मत नहीं थी। इस बार जब ये ऑफर आया तो मैंने सोचा कि लोगों को बहुत कम मौके मिलते हैं अच्छा काम करने के और अगर मैंने इस बार नहीं किया ना तो आगे न मेरी उम्र बचेगी इसे करने की और न ही बुलाएंगे। बस मैंने ठान लिया कि इस बार ये अनुभव भी ले लेते हैं और मैं चली गई। मुझे लगता नहीं था कि मैं ये कर जाउंगी लेकिन मैं करके वापिस आ गई।

EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent Shweta Tiwari Talks About Her Fear And Related To Show To  Amar ujala
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

सवाल- कई सीरियल्स में आप काम कर चुकी हैं, बिग बॉस की विजेती भी बनीं अब खतरों से खेलने जा रही हैं। तो आपके करियर का सफर अब तक का कैसा रहा?
जवाब- मेरे करियर के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक काफी कुछ बदल गया। पूरी इंड्स्ट्री बदल गई है और काफी कुछ बदल गया। मैंने भी अपने आपको वक्त-वक्त पर बदला। मैंने रियलिटी शोज किए, कई सीरियल्स में काम किया लेकिन कुछ मजा नहीं आया। 'बिग बॉस' के बाद अगर मजा आया है तो खतरों के खिलाड़ी में। वहां पर करो या मरो वाले हालात थे। इसमें काफी मजा आया। शो के स्टंट्स जितने आसान लगते हैं देखने में उतने ही कठिन होते हैं। जहां लगता था अरे ये तो आसान है यूं हो जायेगा लेकिन ऐसा नहीं होता।

सवाल- आपने खतरों के खिलाड़ी के दौरान अपने किस फोबिया को दूर किया और कैसा रहा आपका अनुभव?
जबाव- मैं वहां से दो चार फोबिया लेकर आई हूं। दूर को कुछ भी नहीं हुआ है मेरा। वहां जाकर आपको पता चलता है अच्छा ये भी डरावनी चीज है। कुछ फोबिया का तो पता भी नहीं होता कि ऐसा कुछ होगा भी। वहां जाकर कुछ नए फोबिया और आ गए। मैं वापिस आई तो मैंने सोचा अच्छा अब इसका भी फोबिया है मुझे।

EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent Shweta Tiwari Talks About Her Fear And Related To Show To  Amar ujala
रोहित शेट्टी, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

सवाल- केपटाउन में आप इतने दिनों तक रहीं आपको वहां क्या अच्छा लगा। आपने वहां भारत की क्या चीज थी जो मिस की?
जवाब- केपटाउन में हम सिर्फ लोकेशन पर जाते थे। हम लोग कोविड-19 के दौरान काफी सावधानियां बरतते थे। कही घूमने नहीं जाते थे लेकिन हमें जिन लोकेशन्स पर ले जाया जाता था कि वो बहुत सुंदर होती थी। वहां पहाड़, नदी सबकुछ सुंदर होता था। वहां मुझे लगा कि जब सब कुछ नॉर्मल हो जायेगा तो मैं अपने बच्चों को घुमाने के लिए ले जाउंगी। 

सवाल- रोहित शेट्टी के साथ काम करने के बारे में कुछ बताइये। सेट पर कैसा माहौल रहता था। हम जब टीवी पर देखते हैं तो रोहित शेट्टी काफी स्ट्रिक्ट दिखते हैं क्या वाकई ऐसा है?
जवाब-
रोहित शेट्टी वाकई स्ट्रिक्ट हैं। जहां पर उन्हें होना चाहिए जैसे बड़े भाई की तरह, पिता की तरह। लेकिन इतने फ्रेंडली, जमीन से जुड़े और सभी कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने वाले इंसान हैं रोहित शेट्टी। रोहित कुछ चीजें अलग जाकर भी कर देते हैं, जो प्रोडक्शन उनसे नहीं कहता करने को फिर भी वो कर लेते है। जैसे हमें मोटिवेट करना। कंटेस्टेंट्स वो आधा-एक घंटा तक बैठाकर मोटिवेट करते थे कि तुम कर सकते हो कर लो। मेरे तो कई स्टंट्स उनकी सपोर्ट की वजह से ही हुए। रोहित इतने साधारण इंसान है कि अगर कुर्सी नहीं आई है तो पत्थर पर बैठे जाएंगे। आप उनसे कभी भी किसी भी चीज पर बात कर सकते हो। वो उनमें से नहीं कि मैं बहुत बड़ा स्टार हूं, मुझसे दो फिट की दूरी बनाकर रखो। रोहित के साथ आप कुछ भी बात कर सकते हैं। वो ये कभी नहीं दिखाते कि कौन तू या कौन मैं। काफी साधारण और नेकदिन इंसान हैं रोहित शेट्टी।

EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent Shweta Tiwari Talks About Her Fear And Related To Show To  Amar ujala
सभी कंटेस्टेंट्स के साथ श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

सवाल- 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान आपकी किस कंटेस्टेंट्स के साथ सबसे अच्छी बॉन्डिंग रही?
जवाब- मेरी बॉन्डिंग सभी से बहुत अच्छी रही। शो में हर एक कंटेस्टेंट बहुत अच्छा था। सभी के साथ अच्छा लगा और बहुत मजा आया। खासतौर पर विशाल के साथ मेरी बॉन्डिंग हमेशा थी तो वो और मजबूत हुई। वो मुझे मम्मी बुलाता है तो मेरा बचुआ है वो। सौरभ, आस्था, अर्जुन और सभी को मैं पहले से ही जानती हूं। तो सभी के साथ मेरी अच्छी बनी और सभी काफी अच्छे हैं।

सवाल- क्या आपने रियल लाइफ में कोई खतरनाक काम किया है। जिसे आप फैंस के साथ शेयर करना चाहे?
जवाब- अगर मैं रियल लाइफ कोई खतरनाक काम कर चुकी होती तो खतरों के खिलाड़ी में जाने का नहीं सोचती। मैं रियल लाइफ में कुछ खतरनाक करती ही नहीं हूं। मैं बहुत साधारण सी लाइफ जीती हूं। सुबह उठती हूं काम पर जाती हूं, वापिस आती हूं। बच्चों का होम वर्क करवाती हूं, उनके साथ खेलती हूं, टीवी देखती हूं और फिर सो जाती हूं। कभी-कभी बच्चों को घुमाने ले जाती हूं जहां एक स्विमिंग पूल होता है या कभी वाइल्ड लाइफ देखने जाते हो तो बंद बस में जाते हो कि कोई अंदर न आ सके। घर में कॉकरोच दिख गया तो अगले दिन पेस्ट कंट्रोल करा देते हैं, तो हम कभी कुछ भी खतरनाक नहीं करते। मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया जो बहुत मुश्किल हो लेकिन अब मुझे लगता है कि बच्चों को करवाना चाहिए कुछ न कुछ, ताकि कोई ऐसी परिस्थिति आए तो मेरी तरह डरे नहीं। 

आखिर में 'अमर उजाला' के पाठकों, दर्शकों और अपने फैंस के लिए मैं ये कहना चाहूंगी कि घर में रहें, मास्क पहने। आप सावधानी बरतेंगे तो आपको कुछ नहीं होगा और वैक्सीन जरूर लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed