{"_id":"679036a4-b719-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"etv-bangla-ropes-in-mithun-chakraborty-as-host-for-bigg-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मिथुन दा बनेंगे 'बिग बॉस' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब मिथुन दा बनेंगे 'बिग बॉस'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 07 May 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्ला में 'झलक दिखला जा' की सफलता के बाद अब भारत का एक और बड़ा रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर से तैयार है।
विज्ञापन
जी हां, अब 'बिग बॉस' बांग्ला में बोलेंगे। दिलचस्प बात ये है कि डिस्को डांस करने वाले मिथुन दा बांग्ला में प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो में 'बिग बॉस' की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
इस बारे में मिथुन दा का कहना है कि, 'बिग बॉस का फॉरमेट बेहद लुभावना है। एक सेलिब्रिटी के तौर पर राष्ट्रीय चैनल पर कैमरे के सामने रहना एक बड़ी चुनौती है। मुझे खुशी है कि मुझे बिग बॉस हाऊस से जुड़ने का मौका मिल रहा है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि मिथुन दा कई रिएलिटी शो में बतौर जज भी दिख चुके हैं। अब देखना होगा कि बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती 'बिग बॉस' बनकर क्या कमाल दिखाते हैं।