फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Elvish Yadav received death threats during cricket match with Munawar Faruqui stadium was hurriedly evacuated

Elvish Yadav: मुनव्वर के साथ क्रिकेट मैच में एल्विश को मिली जान से मारने की धमकी, खाली कराना पड़ा स्टेडियम

Sun, 15 Sep 2024 11:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 15 Sep 2024 11:56 PM IST
सार

एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी वर्तमान में ईसीएल 2024 क्रिकेट लीग खेल रहे हैं। इसी दौरान मुनव्वर को जान से मारने की धमकी मिली, जिसे देखते हुए आनन-फानन में स्टेडियम खाली कराना पड़ा। 

विज्ञापन
Elvish Yadav received death threats during cricket match with Munawar Faruqui stadium was hurriedly evacuated
मुनव्वर फारुकी-एल्विश यादव (ईसीएल 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे वर्तमान में ईसीएल 2024 में मैच खेल रहे हैं। एल्विश हरियाणवी हंटर्स के कप्तान हैं और मुनव्वर मुंबई डिसरप्टर्स के कप्तान हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मैच से पहले दोनों कप्तानों के बीच मजेदार नोकझोंक हुई। हालांकि, इसी बीच 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश को स्टेडियम में जान से मारने की धमकी मिले, जिससे दर्शक उत्तेजित हो गए।

विज्ञापन

एल्विश को मिली जान से मारने की धमकी 

एल्विश यादव को स्टेडियम में मुंबई डिसरप्टर्स और हरियाणवी हंटर्स के बीच मैच देखने आई भीड़ ने जान से मारने की धमकी दी। यह जानकर अधिकारी चिंतित हो गए और आगे की समस्याओं से बचने के लिए उन्होंने तुरंत स्टेडियम खाली कर दिया। अब ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन


Karthi 29: 'कार्ती 29 का एलान, 'तानाकारन' फेम तमीज संभालेंगे इस पीरियड ड्रामा फिल्म के निर्देशन की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली कराया गया स्टेडियम 

इसके बाद आयोजकों को खाली स्टेडियम में मैच जारी रखना पड़ा। मैच के बाद एल्विश और आयोजकों ने अभी तक घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है। जानकारी हो कि मुनव्वर फारुकी की टीम टी10 टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'ईसीएल 2024', 22 सितंबर 2024 को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगा।

Kartik-Triptei: इस दिन से अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक-तृप्ति, यहां होगा पहला शेड्यूल!

कैसे गहराया विवाद? 

बताते चलें कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के दौरान मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव के बीच याराना देखने को मिला था। दोनों एक दूजे से हाथ मिलाते और गले लगते नजर आए थे। हालांकि, एल्विश के प्रशंसकों को यह रास नहीं आया और उन्होंने उन्हें देशद्रोही और हिंदू विरोधी का टैग दे दिया। इसके बाद मुनव्वर को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगीं। मामले को बढ़ता देख एल्विश ने साफ किया था कि अपने धर्म के लिए किसी भी वक्त मुनव्वर के साथ अपनी दोस्ती खत्म कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed