Bigg Boss 18: किसके सपोर्ट में उतरे बिग बॉस के ये पुराने विनर, जानिए किसे मानते हैं सीजन 18 की ट्रॉफी का हकदार
जल्द ही ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है, विनर की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी, यह उसी दिन पता लगेगा। लेकिन इसी समय बिग बॉस रियालिटी शो के पुराने विनर जरूर ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों के सपोर्ट में उतर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘बिग बॉस 18’ रियालिटी शो अपने आखिर पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। फैंस जहां अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को जीतते हुए देखना चाहते हैं, वहीं इस शो के पुराने विनर्स भी ‘बिग बॉस 18’ के मौजूदा प्रतियोगियों के सपोर्ट में उतर आए हैं। जानिए, कौन कर रहा है, किसको सपोर्ट।
मुनव्वर फारूखी ने विवियन का दिया साथ
हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूखी ने एक इवेंट के दौरान ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी विवियन डिसेना को सपोर्ट किया। वह बोले के कि विवियन अच्छे इंसान हैं, उन्हें जीतना चाहिए। जहां तक मुनव्वर फारूखी की बात है तो वह ‘बिग बॉस 17’ के विनर रह चुके हैं। जब वह शो में थे तो उनकी लव लाइफ को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में कैसा रहा करण वीर मेहरा का सफर, विवियन डीसेना से लड़ाई- चुम दरंग की दोस्ती तक
एल्विश यादव ने दिखाया रजत के लिए भाईचारा
मुनव्वर फारूखी के अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव ने भी ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी रजत दलाल को सपोर्ट किया है। दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं, वे एक-दूसरे को भाई जैसा मानते हैं। एल्विश भी चाहते हैं कि रजत दलाल ट्रॉफी जीतकर शो से बाहर आएं। जहां तक एल्विश की बात है तो ओटीटी पर आए ‘बिग बॉस 2’ के वह विनर रह चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Chahat Pandey: बिग बॉस 18 से बाहर आने पर बागी बनीं चाहत पांडे, रजत को दिया पलटू का टैग; अविनाश को कहा- बदतमीज
क्यों ज्यादा चर्चा में विवियन-रजत हैं
रजत दलाल और विवियन डिसेना को कई टीवी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से सपोर्ट मिल रहा है। दोनों ने ही अब तक ‘बिग बॉस 18’ में अच्छा गेम खेला है। इनके अलावा करण वीर मेहरा को भी एक मजबूत प्रतियोगी शो में माना जा रहा है। विवियन को तो ‘बिग बॉस 18’ में लाडला नाम से भी जाना जाता है।