Elvish Yadav: एल्विश बने जिस शो के जज उसके कंटेस्टेंट ने कसा तंज, यूट्यूबर की पुरानी कंट्रोवर्सी आईं सामने
एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं, वह अपने कंटेंट से ज्यादा कंट्रोवर्सी के कारण जाने जाते हैं। ओटीटी पर आए ‘बिग बॉस 2’ के वे विनर रहे। अब एल्विश एक शो में बतौर जज या गैंग लीडर नजर आ रहे हैं। इसी शो के एक कंटेस्टेंट ने ऑडिशन राउंड में एल्विश पर ही तंज कस दिया।
विस्तार
एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं, जो अब टीवी रियालिटी शो में भी नजर आते हैं। ओटीटी पर आए ‘बिग बॉस 2’ के विनर बनने के बाद उनका टीवी करियर शुरू हुआ। हाल ही में वह रोडिज नाम के शो के जज या गैंग लीडर बने हुए हैं। इस शो में यंग लड़के-लड़कियां, डेयरिंग टास्क करते हैं। इसी शो के ऑडिशन राउंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। जिसमें एक कंटेस्टेंट एल्विश को जज होने के बाद भी उनकी कंट्रोवर्सी याद दिला रहा है। इस पर एल्विश को गुस्सा होते हुए देखा जा सकता है।
कंटेस्टेंट बोला यूथ को गलत मैसेज देते हैं
वीडियो में एक कंटेस्टेंट नजर आता है जो जज की कुर्सी पर बैठे एल्विश को कहता है कि आप यूथ को गलत मैसेज देते हैं। आप जो करते हैं, उससे यूथ पर बुरा असर पड़ता है। इस पर एल्विश कहते हैं कि बताओ उन्होंने और क्या गलत काम किया है।
एल्विश ने कहा साबित नहीं हुआ कुछ
एल्विश के सवाल करने पर कंटेस्टेंट का कहना था कि आपके ऊपर कोबरा के जहर के इस्तेमाल का आरोप है। इस पर एल्विश कहते हैं कि क्या यह साबित हुआ है? क्या तुम कानून नहीं जानते हो? इस तरह की बातों के बीच एल्विश का चेहरा तमतमाया हुआ नजर आया।
क्या हैं एल्विश से जुड़ी कंट्रोवर्सी
एल्विश यादव भले ही आज टीवी रियालिटी शो के जरिए लाइमलाइट में हों लेकिन वह अपने यूट्यूब करियर के दौरान सिर्फ कंट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहे। उन पर कोबरा साप के जहर की खरीद-फिरोख्त का मामला दर्ज हुआ। कोबरा के जहर के इस्तेमाल पर देश में बैन है, ऐसा करना एक अपराध है। इस मामले में एल्विश को कुछ दिन जेल में भी रहना पड़ा था। इसके अलावा एक दूसरे यूट्यूबर को एल्विश ने पब्लिक प्लेस पर पीटा भी था, यह मामला भी खूब चर्चा में आया था।