{"_id":"080e3814-8f8e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"ekta-kapoor-s-jodha-akbar-shows-interesting-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता के धारावाहिक 'जोधा-अकबर' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एकता के धारावाहिक 'जोधा-अकबर' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
अनुराधा गोयल
Updated Mon, 18 Mar 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास-बहू वाले धारावाहिकों से ख्याति पाने वाली एकता कपूर ने अब ऐतिहासिक विषयों की तरफ रुख किया है।
विज्ञापन
अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म के जरिए एकता एक नया धारावाहिक ‘जोधा अकबर‘ लाने वाली है।
यूं तो यह धारावाहिक जून में आईपीएल के बाद प्रसारित होगा लेकिन इस पर एकता कपूर ने काफी पहले से काम शुरू कर दिया है।
धारावाहिक की पटकथा लिख रहे हैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी‘, ‘कसौटी जिंदगी की‘, ‘पवित्र रिश्ता‘ और ‘परिचय‘ जैसे सफल धारावाहिकों का लेखन कर चुके राजेश जोशी।
इंडस्ट्री में राजू भाई के नाम से मशहूर राजेश जोशी के जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता‘ के हाल ही में 1000 एपीसोड पूरे हुए हैं।
अमर उजाला की राजेश जोशी से खास बातचीत हुई जिसमें राजेश जोशी ने ‘जोधा अकबर‘ से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां दी।
राजू भाई का कहना है कि ‘जोधा अकबर‘ जैसे हिस्टोरिकल शो को लिखना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है। इस शो पर पिछले डेढ़ साल से काम चल रहा है।
हालांकि राजेश ने इस बात का भी खुलासा किया कि ‘जोधा अकबर‘ की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन इससे पहले ‘जोधा अकबर‘ पर गहन रिसर्च की गई है और अभी भी लगातार रिसर्च चल रही है।
विज्ञापन
राजेश जोशी ने बताया कि किसी भी हिस्टोरिकल शो को बनाते समय उसकी हिस्ट्री और फैक्ट्स के साथ ही ये भी ध्यान रखना चाहिए कि शो दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जब अमर उजाला ने पूछा कि एकता कपूर के एक्सपेरिमेंट की झलक भी शो में देखने को मिलेगी तो जवाब में राजू भाई का कहना था कि कोई भी सीरियल है चाहे वो झांसी की रानी हो या कुछ और इनको इंटररस्टिंग बनाने के लिए थोड़ा बहुत एक्सपेरिमेंट तो करना ही पड़ता है। लेकिन शो में ओथैंटिक चीजों का खास तौर पर ध्यान रखा जाएगा।
गौरतलब है कि ‘जोधा अकबर‘ का प्रसारण जीटीवी पर किया जाएगा। अभी तक शो के प्रसारण की डेट और समय तय नहीं हुआ है लेकिन आईपीएल के बाद जल्द ही इसका खुलासा भी हो जाएगा।
अमर उजाला की राजेश जोशी से ‘जोधा अकबर‘ से जुड़े कई और दिलचस्प तथ्यों पर बातचीत हुई, इन दिलचस्प तथ्यों के बारे में हम आपको जल्द ही बताएंगे।