फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ekta Kapoor calls rape allegations against Pearl V Puri false Now DCP Reacts

पर्ल वी पुरी: 'आरोप झूठे नहीं है' एक्टर का समर्थन करने पर एकता कपूर को मिला डीसीपी का जवाब

Sun, 06 Jun 2021 10:19 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 06 Jun 2021 10:19 AM IST
सार

  • पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
  • एक्टर के समर्थन में एकता कपूर ने कहा था कि उनपर लगे सभी आरोप झूठे हैं।
  • इसपर डीसीपी ने एकता को जवाब दिया है।
  • रेप और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुए थे पर्ल वी पुरी।

विज्ञापन
Ekta Kapoor calls rape allegations against Pearl V Puri false Now DCP Reacts
पर्ल वी पुरी, एकता कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की रात वालिव और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद कई टीवी सितारे उनके समर्थन में आगे आए थे। एकता कपूर ने भी पर्ल पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया था। अब मुंबई के डीसीपी ने इसपर एकता को जवाब दिया है। हालांकि इस बीच खबरें आई थीं कि पर्ल को जमानत मिल गई है लेकिन वह सभी अफवाहें निकलीं। दरअसल, उनकी दोस्त करिश्मा तन्ना ने उन्हें बेल मिल जाने का दावा किया था।

विज्ञापन


दरअसल, इस खबर ने टीवी जगत के कलाकारों को हिलाकर रख दिया था। उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री इस बात को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं कि पर्ल वी पुरी ऐसी हरकत कर सकते हैं। इस लिस्ट में एकता कपूर, अनीता हसनंदानी सहित कई टीवी कलाकारों के नाम शामिल हैं जो पर्ल के समर्थन में सामने आए थे। अनीता हसनंदानी का कहना था कि ये सब झूठ है। मुझे पूरा यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा, और सच जल्द ही सबके सामने आएगा। वहीं एकता कपूर ने भी इस खबर को झूठा करार दिया था। अब मुंबई पुलिस में डीसीपी ने एकता को जवाब दिया है और कहा, 'यह सभी आरोप झूठे नहीं हैं। अभी हम मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं और जल्द ही सच से पर्दा उठ जाएगा।'
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने 4 जून को पर्ल पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। पर्ल के साथ अन्य पांच लोग भी गिरफ्तार हुए थे। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के आरोप के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed