Dipika-Shoaib: दीपिका-शोएब ने बेहद खास अंदाज में मनाई होली, आने वाले मेहमान को यूं किया विश
टीवी के ये दोनों ही सितारे स्पेशल मौकों और त्योहारों को खासतौर पर सेलिब्रेट करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाई, जिसमें दीपिका ने कमरे को दिलों से सजाया था।
विस्तार
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस जोड़े ने होली के मौके पर प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। इन फोटोज की सबसे खास बात यह थी कि दोनों ने अपने होने वाले बच्चे के साथ होली मनाई। दरअसल, दोनों ने अपने हाथ से बेबी बंप पर हार्ट बनाया और आने वाले घर के सदस्य को भी होली की शुभकामनाएं दीं।
Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत के बाद टूट चुकी हैं मां वनीता शर्मा, दो बार किया गया अस्पताल में भर्ती
शोएब ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में दोनों को रंगो का त्योहार मनाते देखा जा सकता है। शेयर किए गए फोटोज में दीपिका और शोएब सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस के बेबी बंप पर रंगों से हार्ट बना नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ एक्टर ने सभी को हैप्पी होली भी विश किया है।
View this post on Instagram
बता दें कि टीवी के ये दोनों ही सितारे स्पेशल मौकों और त्योहारों को खासतौर पर सेलिब्रेट करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाई, जिसमें दीपिका ने कमरे को दिलों से सजाया था। काम के बाद जब शोएब घर लौटे तब दीपिका सरप्राइज पाकर वह काफी खुश हो गए थे। इसके बाद वह अपने पूरे परिवार को डिनर पर बाहर ले गए थे, जहां उनकी बहन सबा अपने पति के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा हाल ही में दीपिका ने उन ट्रोल्स को जमकर खरी खोटी सुनाई थी, जिन्होंने उन पर बेबी बंप का ढोंग करने, अपने पति के प्रति जुनूनी होने और उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया था।
Alia Bhatt: आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सेट से दी बधाई, कहा- रंगीली रानी की तरफ से हैप्पी होली