{"_id":"63a82eb02fa1de4d3357ce1b","slug":"dheeraj-dhoopar-shared-son-zain-photo-for-first-time-on-social-media-looked-cute-in-santa-look-vinny-arora","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dheeraj Dhoopar Baby Photo: धीरज धूपर ने पहली बार साझा की बेटे की तस्वीर, सेंटा के लुक में दिखे बेहद क्यूट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Dheeraj Dhoopar Baby Photo: धीरज धूपर ने पहली बार साझा की बेटे की तस्वीर, सेंटा के लुक में दिखे बेहद क्यूट
Mon, 26 Dec 2022 10:10 AM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:10 AM IST
सार
क्रिसमस के मौके पर धीरज और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। तस्वीर में बच्चे ने सांता क्लॉज के कपड़े पहन रखे थे, जिसमें वह बेहद प्यारा लगा।
विज्ञापन
Dheeraj Dhoopar Vinny Arora Zayn Dhoopar
- फोटो : social media
विस्तार
टेलीविजन के मशहूर कलाकार धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों ही टेलीविजन के बेहतरीन जोड़ी में से एक हैं। दोनों कुछ वक्त पहले ही माता पिता बने हैं। धीरज ने अपने बच्चे को लाइमलाइट से काफी दूर रखा। वहीं, क्रिसमस के मौके पर धीरज ने अपने बेटे की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उनके बेटे का चेहरा साफ तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सेंटा क्लॉज की ड्रेस में साझा की बेटे की तस्वीर
25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन धीरज और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। तस्वीर में बच्चे ने सांता क्लॉज के कपड़े पहन रखे थे, जिसमें वह बेहद प्यारा लग रहा है। बेटे का नाम जेन है। अभिनेता ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'जेन से मिलिए, वह सब कुछ, जो हम हमेशा से चाहते थे।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jack Ryan Season 3 Review: रूस में तख्तापलट की साजिशों में फंसा संसार, रायन की दुनिया की पहचानी सी नई कहानी
विज्ञापन
फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
धीरज धूपर के बेटे की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर सामने आने के बाद फैंस ने लगातार कमेंट्स किए। कई फैंस ने कहा कि बेबी बहुत क्यूट है। एक यूजर ने कहा कि क्रिसमस डे पर हमारे लिए यह सबसे अच्छा गिफ्ट है तो दूसरे यूजर ने Awww लिखा। इसी तरह लगातार फैंस बच्चे पर प्यार लुटाते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Prakash Raj-Lalitha: प्रकाश राज की लव स्टोरी में 'विलेन' बना एक हादसा, जानें कैसे जुदा हुईं ललिता से राहें
शादी के छह साल बाद हुआ बेटे का जन्म
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के बच्चे का जन्म 10 अगस्त 2022 को हुआ। टीवी की इस मशहूर जोड़ी के घर छह साल बाद बच्चे का जन्म हुआ। दोनों की शादी 2016 में हुई थी। फिलहाल विन्नी टेलीविजन से दूर हैं। वह अपने परिवार और बच्चे का ख्याल रखने में व्यस्त हैं। इसके अलावा धीरज ‘शेरदिल शेरदिल’ में सुरभि चंदना के साथ काम कर रहे हैं।