{"_id":"5fa2b5e21c44045aca106390","slug":"committee-constituted-to-review-guidelines-on-television-rating-agencies-in-india-by-union-ministry-of-information-and-broadcasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन रेटिंग एजेंसी पर गाइड लाइन की समीक्षा के लिए गठित हुई समिति","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टेलीविजन रेटिंग एजेंसी पर गाइड लाइन की समीक्षा के लिए गठित हुई समिति
Wed, 04 Nov 2020 07:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 04 Nov 2020 07:52 PM IST
सार
- कथित टीआरपी घोटाला
- गाइड लाइन की समीक्षा के लिए गठित हुई समिति
- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी जानकारी
विज्ञापन
टीआरपी रिपोर्ट
- फोटो : Barc
विस्तार
कथित टीआरपी घोटाले के मामले में कुछ दिन पहले ही ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने साप्ताहिक रेटिंग को 12 सप्ताह के लिए स्थिगत कर दिया था। वहीं अब इस मामले को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक फैसला लिया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय के अनुसार अब भारत में टेलीविजन रेटिंग एजेंसी पर गाइड लाइन की समीक्षा के लिए समिति गठित की गई।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के माध्यम से मिली है। हाल ही में एएनआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक ट्वीट किया गया। जिसके साथ इस आदेश की कॉपी भी अटैच की गई है।
विज्ञापन
Committee constituted to review "guidelines on Television Rating agencies in India": Union Ministry of Information and Broadcasting pic.twitter.com/VqrKVOmD1b
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 4, 2020
बता दें कि इससे पहले ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने कथित रूप से फर्जी टीआरपी घोटाले के बाद 15 अक्तूबर को न्यूज चैनलों की रेटिंग को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की थी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि काउंसिल सांख्यिकीय मजबूती में सुधार के लिए माप के वर्तमान मानकों की समीक्षा करने और उन्हें बेहतर बनाने के इरादे से ये किया जा रहा है। इस कवायद के चलते साप्ताहिक रेटिंग 12 सप्ताह तक स्थगित कर दी गई।
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने इस महीने की शुआत में इस कतित घोटाले का पर्दाफाश किया था। जिसके तहत कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में समाचार चैनलों के कर्मचारी भी शामिल थे, जबकि पुलिस ने इस संबंध में अर्नब गोस्वामी के नेतृत्व वाले रिपब्लिक टीवी के अधिकारियों से भी पूछताछ की थी।