एकता कपूर के शो के बाद टीवी का एक और धारावाहिक चढ़ा कोरोना की भेंट, निर्माता हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के धारावाहिकों के ऑफ एयर होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब कोरोना वायरस की ताजा भेंट चढ़ा है धारावाहिक 'विद्या'। इस शो के ऑफ एयर होने की जानकारी खुद इस शो के निर्माता महेश पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी है। वह खुद भी इस खबर को लेकर आश्चर्यचकित हैं और इस शो के बंद होने के बारे में उन्होंने कहा है कि इस शो का बंद होना कोरोना से हुई एक मौत जैसा है।
महेश पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट में लिखा है, '1 जून को मुझे एक फोन आया जिसमें मुझसे कहा गया कि हमारा शो 'विद्या' तत्काल प्रभाव में अब बंद कर दिया गया है। मैं अचानक से हैरान रह गया और मुझे इसके लिए बहुत बुरा भी लगा। मेरे दिमाग में बहुत सारे प्रश्न दौड़ रहे थे। पता नहीं क्यों अचानक से ऐसा फैसला लिया गया। जब से 'विद्या' शुरू हुआ, हम चैनल पर सात बजे के स्लॉट के बादशाह हुआ करते थे। 'विद्या' की कहानी अभी भी अधूरी है। वह अभी तक एक अध्यापिका भी नहीं बनी है। मैं हैरान था और मुझे उसके साथ में गुस्सा भी आ रहा था। थोड़ी देर मैंने जब बैठकर सोचा तो मुझे एहसास हुआ कि 'विद्या' भी कोरोना की भेंट चढ़ गया है। उसकी मौत कोरोना वायरस से हुई है।'
इस शो में मीरा देओस्थले, नमिश तनेजा, वकार शेख, विक्रांत सिंह राजपूत, मानसी श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं। महेश ने इन सब का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है, 'हमारे शो की 163 एपिसोड तक चली यात्रा खूबसूरत रही। विद्या अनपढ़ जरूर थी लेकिन उसने लोगों को बहुत कुछ सिखाया है।' इस शो के बंद होने से पहले एकता कपूर के शो 'नागिन' के चौथे सीजन और स्टार भारत के शो कार्तिक पूर्णिमा' के बंद होने की भी खबरें आ चुकी हैं।
A post shared by Mahesh Pandey (@immaheshpandey) on