{"_id":"74cebfda-27df-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"colors-tv-serial-uttran-1000th-epidsode","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उतरन' के हजारवें एपीसोड में क्या होगा खास","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'उतरन' के हजारवें एपीसोड में क्या होगा खास
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स चैनल पर आने वाला धारावाहिक 'उतरन' 7 नवंबर को अपना 1000वां एपीसोड पूरा करने जा रहा है। जिसमें पुराने करैक्टर वापिस आने वाले हैं। दरअसल 'उतरन' को 18 साल की लीप दी गई थी। यानी कहानी 18 साल आगे के समय में खिसक गई। जिसके बाद इस धारावाहिक से शुरू से जुड़ी हुई रश्मि देसाई (तपस्या) को अचानक गायब कर दिया गया था।
विज्ञापन
शुरूआत में इस धारावाहिक की कहानी तपस्या और इच्छा के बीच चल रही थी लेकिन 18 साल के लीप के बाद तपस्या की बेटी मुक्ता और इच्छा (टीना दत्ता)
की बेटी मीठी के बीच ये कहानी चल रही थी।
एक और जहां तपस्या अपनी बेटी मुक्ता को खोकर अचानक गायब हो गई थी मुक्ता के पापा रधुवेंद्र राठौड़ भी तपस्या के जाने से अचानके धारावाहिक से गायक हो गए थे। दूसरी और इच्छा को लीप के दौरान जेल में डाल दिया गया था और इच्छा के पति वीर की याददाश्त चली गईं।
विज्ञापन
ऐसे में इच्छा की बेटी मीठी और गोद लिया बेटा कान्हा अपनी नानी के घर, इच्छा का बेटा युवराज अपनी दादी के घर, तपस्या की बेटी मुक्ता अपने नाना-नानी के घर रहती है। सिचुएशन ऐसी बनती है कि ये दोनों परिवार और इनके बच्चे फिलहाल साथ रह रहे हैं और 1000वें एपीसोड से पहले मुक्ता के पापा
विज्ञापन
रधुवेंद्र राठौड़ की एंट्री करवा दी गई है वहीं इच्छा जेल से छूटकर आ गई है और वीर की याददाश्त भी वापिस आने लगी है।
1000वें एपीसोड में तपस्या की भी वापसी हो रही है जिसका उतरन के घरवालों और दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब देखना होगा कि सभी पुराने करैक्टर्स और उनके बच्चों के बीच ये नया मोड़ क्या कुछ नई कहानी और ड्रामा लेकर आता है।