फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mystry over uttran 1000th episode

'उतरन' के हजारवें एपीसोड में क्या होगा खास

Tue, 06 Nov 2012 12:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Nov 2012 12:42 PM IST
विज्ञापन
mystry over uttran 1000th episode

कलर्स चैनल पर आने वाला धारावाहिक 'उतरन' 7 नवंबर को अपना 1000वां एपीसोड पूरा करने जा रहा है। जिसमें पुराने करैक्टर वापिस आने वाले हैं। दरअसल 'उतरन' को 18 साल की लीप दी गई थी। यानी कहानी 18 साल आगे के समय में खिसक गई। जिसके बाद इस धारावाहिक से शुरू से जुड़ी हुई रश्मि देसाई (तपस्या) को अचानक गायब कर दिया गया था।

विज्ञापन


शुरूआत में इस धारावाहिक की कहानी तपस्या और इच्छा के बीच चल रही थी लेकिन 18 साल के लीप के बाद तपस्या की बेटी मुक्ता और इच्छा (टीना दत्ता)
 की बेटी मीठी के बीच ये कहानी चल रही थी।

एक और जहां तपस्या अपनी बेटी मुक्ता को खोकर अचानक गायब हो गई थी मुक्ता के पापा रधुवेंद्र राठौड़ भी तपस्या के जाने से अचानके धारावाहिक से गायक हो गए थे। दूसरी और इच्छा को लीप के दौरान जेल में डाल दिया गया था और इच्छा के पति वीर की याददाश्त चली गईं।
विज्ञापन


ऐसे में इच्‍छा की बेटी मीठी और गोद लिया बेटा कान्हा अपनी नानी के घर, इच्छा का बेटा युवराज अपनी दादी के घर, तपस्या की बेटी मुक्ता अपने नाना-नानी के घर रहती है। ‌सिचुएशन ऐसी बनती है कि ये दोनों परिवार और इनके बच्चे फिलहाल साथ रह रहे हैं और 1000वें एपीसोड से पहले मुक्ता के पापा
विज्ञापन
विज्ञापन

रधुवेंद्र राठौड़ की एंट्री करवा दी गई है वहीं इच्छा जेल से छूटकर आ गई है और वीर की याददाश्त भी वापिस आने लगी है।

1000वें एपीसोड में तपस्या की भी वापसी हो रही है जिसका उतरन के घरवालों और दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब देखना होगा कि सभी पुराने करैक्टर्स और उनके बच्चों के बीच ये नया मोड़ क्या कुछ नई कहानी और ड्रामा लेकर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed