फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Colors tv has confirmed few more names for Bigg Boss 15 during its launch press conference in Pench Tiger Reserve MP

Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में धमाल मचाएंगे ये कंटेस्टेंट्स, शो के लॉन्च प्रोग्राम में सामने आए नाम

Thu, 23 Sep 2021 09:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 23 Sep 2021 09:29 PM IST
सार

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अपने 15वें सीजन की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। इस शो को हर साल की तरह अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

विज्ञापन
Colors tv has confirmed few more names for Bigg Boss 15 during its launch press conference in Pench Tiger Reserve MP
बिग बॉस 15 की लॉन्च प्रोग्राम में देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अपने 15वें सीजन की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। इस शो को हर साल की तरह अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे। वहीं, शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले पूर्व-बिग बॉस प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह ने मध्य प्रदेश पेंच टािगर रिर्जव में आयोजित शो के लॉन्च प्रोग्राम की मेजबानी की। इस लॉन्च प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता सलमान खान ऑस्ट्रिया से शामिल हुए। 

विज्ञापन

बिग बॉस 15 के शुरू होने की खबर के साथ ही लोग इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच कलर्स चैनल ने शो के लॉन्च प्रोग्राम के दौरान इस रियलिटी शो में शामिल होने वाले कुछ प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की। 

विज्ञापन
Trending Videos

Colors tv has confirmed few more names for Bigg Boss 15 during its launch press conference in Pench Tiger Reserve MP
बिग बॉस 15 की लॉन्च प्रोग्राम में देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चैनल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस शो में बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी अब इसके टेलीविजन वर्जन का हिस्सा बनेंगे। वहीं, प्रतीक सहजपाल पहले ही इस शो के पहले कंटेस्टेंट बन चुके हैं।

विज्ञापन

Colors tv has confirmed few more names for Bigg Boss 15 during its launch press conference in Pench Tiger Reserve MP
बिग बॉस 15 की लॉन्च प्रोग्राम में देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके अलावा चैनल ने यह भी बताया कि टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी इस सीजन बिग बॉस के घर में बतौर सदस्य एंट्री लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed