{"_id":"4ee700ce-816d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"colors-show-sasural-simar-ka-crosses-the-500-episodes-milestone","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ससुराल सिमर का' ने पूरे किए 500 एपिसोड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ससुराल सिमर का' ने पूरे किए 500 एपिसोड
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Thu, 28 Feb 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' ने 500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं और अभिनेत्री जानवी वोरा का कहना है कि धारावाहिक की टीम एक परिवार की तरह हो गई है। जानवी ने इसमें करुणा सुरेन्द्र भारद्वाज के किरदार में हैं।
विज्ञापन
धारावाहिक की सफलता पर एक जश्न का आयोजन हुआ और इस मौके पर जानवी ने कहा 'हमें ये कभी महसूस नहीं होता कि हम कलाकार हैं और शूटिंग के बाद घर चले जाएंगे। धारावाहिक की तरह हम लोग वास्तविक जीवन में भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर कोई दुखी है तो हम उसका दुख बांटते हैं।'
विज्ञापन
अभिनेत्री स्नेहल सहाय का भी यही मानना है। 'मुझे अभी भी याद है जब हमने दो साल पहले शूटिंग शुरू की थी तब हम इतने करीब नहीं थे लेकिन आज हम एक परिवार की तरह हैं।' स्नेहल उमा सुरेन्द्र भारद्वाज की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
'ससुराल सिमर का' में दीपिका सैमसन प्रमुख भूमिका में हैं। यह धारावाहिक कलर्स चैनल पर 25 अप्रैल 2011 को शुरू हुआ था।